ePaper

हार्वे तूफान का कहरः ह्यूस्टन में फंसे हैं 200 भारतीय छात्र, दो आर्इसीयू में भर्तीः सुषमा स्वराज

Updated at : 28 Aug 2017 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
हार्वे तूफान का कहरः ह्यूस्टन में फंसे हैं 200 भारतीय छात्र, दो आर्इसीयू में भर्तीः सुषमा स्वराज

नयी दिल्लीः देश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में तूफान ‘हार्वे ‘ के चलते यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के परिसर में बाढ़ का पानी भरने से कम से कम 200 भारतीय छात्र फंस गये हैं. विदेश मंत्री सुषमा ने कहा कि दो भारतीय छात्र शालिनी और निखिल भाटिया गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः देश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में तूफान ‘हार्वे ‘ के चलते यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन के परिसर में बाढ़ का पानी भरने से कम से कम 200 भारतीय छात्र फंस गये हैं. विदेश मंत्री सुषमा ने कहा कि दो भारतीय छात्र शालिनी और निखिल भाटिया गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराये गये हैं और वाणिज्य महादूत मदद उपलब्ध कराने के लिए उन तक पहुंच रहे हैं. छात्रों के बारे में अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है. उन्होंने ट्वीट किया कि वाणिज्य महादूत ह्यूस्टन ने सूचना दी है कि यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में 200 भारतीय छात्र फंसे हैं. वे गर्दन तक गहरे पानी में घिरे हैं.

इसे भी पढ़ेंः OMG : सोशल मीडिया पर VIDEO में VIRAL हो रहा अमेरिकी महातूफान का मंजर, पत्तों की तरह उड़ रहे मकान

सुषमा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि भारतीय पक्ष ने भोजन उपलब्ध कराने के प्रयास किये, लेकिन अमेरिकी तटरक्षकों ने उन्हें अनुमति नहीं दी, क्योंकि राहत अभियान के लिए नौकाओं की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय सुनिश्चित कर रहा है कि अस्पताल में भर्ती छात्रों के रिश्तेदार जल्द से जल्द वहां पहुंचें.

मंत्री ने ट्वीट किया कि ह्यूस्टन में हमारे वाणिज्य महादूत श्री अनुपम राय राहत अभियान की व्यवस्था कर रहे हैं. ‘हार्वे’ पिछले 13 साल में अमेरिका का सबसे भीषण तूफान है, जिसने रविवार को टेक्सास में काफी तबाही मचायी. इसके प्रभाव से क्षेत्र में भारी बारिश हुई और कम से कम पांच लोगों की जान चली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola