ePaper

अमेरिका ने उ कोरिया की मदद करने पर चीनियों व रूसियों पर लगाये प्रतिबंध

Updated at : 22 Aug 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने उ कोरिया की मदद करने पर चीनियों व रूसियों पर लगाये प्रतिबंध

वाशिंगटन : अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में मदद करने तथा अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए 16 चीनी और रूसी लोगों तथा कंपनियों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिये. वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने एक बयान में कहा, ‘यह अस्वीकार्य है कि चीन, ष्स और दूसरी जगहों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में मदद करने तथा अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए 16 चीनी और रूसी लोगों तथा कंपनियों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिये.

वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने एक बयान में कहा, ‘यह अस्वीकार्य है कि चीन, ष्स और दूसरी जगहों के लोगों तथा कंपनियों ने उत्तर कोरिया को जन संहार करनेवाले हथियारों का निर्माण करने और क्षेत्र को अस्थिर करने में मदद की.’ अमेरिका के प्रतिबंध कार्यक्रमों की देखरेख करनेवाले वित्त विभाग ने कहा कि प्रतिबंध के घेरे में आये लोगों तथा कंपनियों ने उत्तर कोरिया के परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में मदद करने के लिए पहचाने जानेवाले लोगों की मदद की, उत्तर कोरिया के ऊर्जा व्यापार से जुड़े रहे, उत्तर कोरियाई कामगारों का शोषण करने में मदद की या उत्तर कोरियाई इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय वित्त प्रणाली तक पहुंचने में सक्षम बनाया. उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों को लेकर अमेरिका और उसके बीच शुरू हुए वाकयुद्ध के आलोक में यह फैसला आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola