भारत पर हमले की पाकिस्तानी खबर को चीनी मीडिया ने बताया ''फर्जी''

Updated at : 18 Jul 2017 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
भारत पर हमले की पाकिस्तानी खबर को चीनी मीडिया ने बताया ''फर्जी''

बीजिंग : चीन के सरकारी मीडिया ने उस पाकिस्तानी खबर को ‘फर्जी ‘ बताकर खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि सिक्किम में चीनी रॉकेट के हमले में 150 से ज्यादा भारतीय सैनिक मारे गये. पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, ‘चीनी मीडिया प्रतिष्ठान ने कई दौर की जांच की और दावा […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के सरकारी मीडिया ने उस पाकिस्तानी खबर को ‘फर्जी ‘ बताकर खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि सिक्किम में चीनी रॉकेट के हमले में 150 से ज्यादा भारतीय सैनिक मारे गये. पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, ‘चीनी मीडिया प्रतिष्ठान ने कई दौर की जांच की और दावा किया कि फर्जी खबर को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.’

सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ने ऑनलाइन संस्करण में कहा कि चीन के मुख्यधारा के मीडिया प्रतिष्ठानों ने ‘निराधार’ खबर के लिए पाकिस्तानी मीडिया की निंदा की. पाकिस्तान के एक समाचार चैनल ने सोमवार को दावा किया था कि चीन द्वारा भारतीय सीमा प्रतिष्ठानों पर किये गये रॉकेट हमले में कम से कम 158 भारतीय सैनिकों की मौत हो गयी.

भारत ने बीती रात ही इस खबर को ‘बिल्कुल निराधार, दुर्भावनापूर्ण और शरारती’ बताकर खारिज कर दिया था. पीपुल्स डेली के मुताबिक भारत में चीनी दूतावास ने इन खबरों की प्रामाणिकता की आलोचना की है. कुछ पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि यह फर्जी खबर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मौजूद अपुष्ट सूचना पर आधारित है. सरकारी ग्लोबल टाइम्स नेमंगलवारको एक खबर भी प्रकाशित की, जिसमें पाकिस्तानी मीडिया में आयी खबरों को ‘निराधार और फर्जी’ करार दिया गया. चीनी अधिकारियों ने अब तक खबर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola