पाकिस्तान में तीन पिता के 96 बच्चे, शतक लगाने की इच्छा

पाकिस्तान के तीन पिता ऐसे हैं जिनका कहना है कि बच्चे अल्लाह की देन हैं और अल्लाह इनकी जरूरतों को पूरा करेगा. इन तीनों पिता के बच्चों की कुल संख्या 96 है. पाकिस्तान में बहुविवाह वैध है, लेकिन यह बहुत कम ही देखा जाता है. वहीं गुलजार जैसा परिवार भी कम ही है, लेकिन जो […]
पाकिस्तान के तीन पिता ऐसे हैं जिनका कहना है कि बच्चे अल्लाह की देन हैं और अल्लाह इनकी जरूरतों को पूरा करेगा. इन तीनों पिता के बच्चों की कुल संख्या 96 है. पाकिस्तान में बहुविवाह वैध है, लेकिन यह बहुत कम ही देखा जाता है. वहीं गुलजार जैसा परिवार भी कम ही है, लेकिन जो सोच उसकी है, वैसी सोच यहां कई लोगों की है. ऐसे में इन पिताओं की सोच इस समस्या को और बढ़ाने का काम कर रही है.
19 साल बाद देश में हुई जनगणना की रिपोर्ट जुलाई में आने की संभावना है. जानकारों का अनुमान है कि देश की जनसंख्या करीब 20 करोड़ हो जायेगी जो 1998 में 13.5 करोड़ थी. विश्व बैंक और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे अधिक जन्मदर वाला देश है जहां हर महिला पर करीब 3 बच्चे हैं. वहीं, विशेषज्ञ आगाह करते हुए कहते हैं देश की बढ़ती जनसंख्या आर्थिक लाभ और सामाजिक कार्यों को प्रभावित कर रही है. संयुक्त राष्ट्र की जनसंख्या परिषद की कंट्री निदेशक जेबा ए साथर ने कहा कि यह वाकई में समस्या है क्योंकि यह हमारी स्वास्थ्य सेवा और विकास को प्रभावित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




