Maldives Row: पीएम मोदी के समर्थन में उतरे सेलेब्स, जानें अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत ने क्या कहा, VIDEO

Edited by Divya keshri
Updated:
विज्ञापन

Maldives Row: पीएम मोदी के समर्थन में उतरे सेलेब्स, जानें अक्षय कुमार से लेकर कंगना रनौत ने क्या कहा, VIDEO

पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बॉलीवुड उतर गया है. सलमान खान, कंगना रनौत, अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का सपोर्ट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते लक्षद्वीप द्वीप समूह के दौरे पर गए थे. इस दौरान पीएम ने वहां की खूबसूरती के बारे में बताया. जिसके बाद से इस यात्रा पर मालदीव की एक मंत्री ने प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. इसके विरोध में बॉलीवुड के सेलेब्स उतर गए और पीएम मोदी के सपोर्ट में पोस्ट करने लगे. कंगना रनौत ने लिखा, अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्रोत के साथ संरेखण और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की कच्ची, अछूती सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना है…” वहीं, सलमान खान ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए अपने एक्स पर लिखा, लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं. इसके अलावा जॉन अब्राहम ने लक्षद्वीप की तसवीरें शेयर कर लिखा, अद्भुत भारतीय आतिथ्य, “अतिथि देवो भव” के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ. लक्षद्वीप जाने लायक जगह है. वहीं, श्रद्धा कपूर, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर ने भी पीएम मोदी के सपोर्ट में पोस्ट किया.

Also Read: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से क्यों भड़का मालदीव? जानें यहां

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola