ePaper

UP: जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हंगामा, सहारनपुर में प्रदर्शन, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 10 Jun 2022 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
UP: जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हंगामा, 
सहारनपुर में प्रदर्शन, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है. वहीं प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है. वहीं प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद हंगामें और पथराव की खबरें सामने आ रही है. प्रयागराज में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं. सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढने के मस्जिद के बाहर नारे बाजी की. हजारों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए सड़को पर उतर आए. इस प्रदर्शन के कारण रोड जाम हो गए. वाहनों की कतार लग गई, वहीं युवकों ने तालियां बजाकर अपना विरोध करना शुरू कर दिया.

जानकारी के अुनसार शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए लोग एकत्र हुए थे. निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में सहारनपुर की जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया. बता दें कि कानपुर में हुए हंगामे के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट है. डीजीपी मुख्यालय ने जुमे की नमाज को लेकर पूरे प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है.


Also Read: किसान ने बैंक से लिया 40 हजार का लोन, बढ़कर हुआ 1.80 लाख, बैंक कर्मचारी की बात सुनते ही सदमे से मौत

वहीं लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने कहा कि जुम्मे की नमाज़ की संवेदनशीलता को देखते हुए हम सतर्क हैं. यहां संवेदनशीलता बनी रहती है इसलिए हमने 144 लागू की है. अगर कोई इस बीच अपना कार्यक्रम करना चाहता है तो वे हमसे अनुमति लेकर कर सकता है. बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के संवेदनशील ज‍िलों में जुमे की नमाज के चलते आज धारा 144 लागू की गई है. इसी के साथ पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट मोड पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola