ePaper

अमेठी में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत 6 की मौत, बारातियों की बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर

Updated at : 18 Apr 2022 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
अमेठी में हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत 6 की मौत, बारातियों की बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर

चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Lucknow News: देर रात गौरीगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बोलेरो को टक्कर मार दी. इससे बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो में सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, अमेठी थानाक्षेत्र के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव में है. रविवार को अनिल के ससुराल से बारात जायस जानी थी. अपनी ससुराल से नौ अन्य लोगों को बिठा कर वह बोलेरो से जायस जा रहा था. रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (8) तथा नेवरिया थानाक्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का लखनऊ स्थित के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola