Petrol Diesel Price: UP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में तेल का भाव

Updated at : 05 Apr 2022 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: UP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में तेल का भाव

Petrol Diesel Price: मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. 5 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 104.45 रुपये, जबकि डीजल के दाम 96.03 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी जारी रखी है. मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. 5 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के रेट में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 104.45 रुपये, जबकि डीजल के दाम 96.03 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

आपके शहर में क्या है पट्रोल डीजल के दाम

  • अलीगढ़ (Petrol Diesel Price in Aligarh) में पेट्रोल 104.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • बरेली (Petrol Diesel Price in Bareilly) में पेट्रोल 103.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.32 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • आगरा (Petrol Diesel Price in Agra) में पेट्रोल 103.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.98 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गोरखपुर (Petrol Diesel Price in Gorakhpur) में पेट्रोल 103.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • वाराणसी (Petrol Diesel Price in Varanasi) में पेट्रोल 104.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

Also Read: UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद अयोध्या में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही है कड़ी नजर

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola