ePaper

स्विट्जरलैंड की कंपनी को जेवर एयरपोर्ट के लिए मिली सुरक्षा अनुमति,अडाणी सहित इन कंपनियों को बोली में छोड़ा था पीछे...

Updated at : 20 May 2020 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की कंपनी को जेवर एयरपोर्ट के लिए मिली सुरक्षा अनुमति,अडाणी सहित इन कंपनियों को बोली में छोड़ा था पीछे...

स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डा बनाएगी. इस कंपनी को सिक्युरिटी क्लियरेंस मिल चुकी है.जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा इस कंपनी को एयरपोर्ट बनाने के लिए अनुमति मिल गई है.

Also Read: यूपी की ‘बस पॉलिटिक्स’ पर कांग्रेस में बगावत, विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी पर लगाया यह आरोप…

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव एस पी गोयल ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि काफी प्रसन्नता के साथ यह बता रहा हूँ कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के विकास के लिए स्विस फर्म ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशन एजी को सुरक्षा अनुमति मिल गयी है.’

बता दें कि बीते नवंबर को दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में स्थित जेवर में एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ही थी. इस दौरान होड़ में अडाणी इंटरप्राइजेज, डीआईएएल और एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट होल्डिंग जैसी कंपनियां भी थीं.जिसे इस फर्म ने बोलियों में पीछे छोड़ दिया था.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola