UP News: उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो जो बने एक उदाहरण - सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2022 8:43 PM
Uttar Pradesh News: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए. प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद जैसे कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी देखने को मिली है. घटना सामने आने के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है.
Uttar Pradesh News: नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए. प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद जैसे कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी देखने को मिली. घटना सामने आने के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है. अब तक प्रदेश में 237 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. कल हुई घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य के कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की.
समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने राज्य में माहौल बिगाड़ कर हिंसा में शामिल होने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. सीएम योगी ने पेशेवर अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा, गरीब के घर पर गलती से भी बुलडोजर न चलाया जाए. शनिवार को टीम 9 की बैठक में सीएम ने कहा कि ऐसे असामाजिक लोगों के लिए सभ्य समाज मे कोई स्थान नहीं है.
Also Read: UP: एक्शन में योगी सरकार, हंगामा करने वाले उपद्रवियों के घर पर चला बुलडोजर, अब तक 237 गिरफ्तार
सीएम ने निर्देश दिया कि उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक उदाहरण बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके. साजिशकर्ताओं के बैंक खातों और संपत्ति आदि का पूरा विवरण एकत्रित करें. इनके वित्तीय स्रोत की गहनता से पड़ताल की जाए. डेडिकेटेड टीम बनाकर जांच करें. सीएम ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में सार्वजनि और आमजन की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली संबंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए.
बता दें कि शुक्रवार को जुमे के नवाज़ के बाद फिर से हिंसा हुई. जिसके बाद प्रशासन एक्शन में दिखा. इस बीच प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28 ,प्रयागराज में 68 ,मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हुई है. वहीं फोटो और वीडियो से पहचान कर गिरफ्तारी का दौर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










