ePaper

अलीगढ़ में दूसरे दिन भी नहीं किया किसी ने नामांकन, 32 ने खरीदे नामांकन पत्र

Updated at : 15 Jan 2022 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ में दूसरे दिन भी नहीं किया किसी ने नामांकन, 32 ने खरीदे नामांकन पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. केवल 32 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे है.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया. अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के लिए केवल 32 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे है.

किसी ने नहीं किया नामांकन

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के लिए आज शनिवार को बसपा, भाजपा, सपा-रालोद, लोकदल ने अपने प्रत्याशी घोषित किए. दूसरे दिन भी किसी ने भी नामांकन नहीं किया.

2 दिन में 74 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज दूसरे दिन 7 विधानसभाओं से 32 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे. पहले दिन 42 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे. कुल 2 दिनों में 74 नामांकन पत्र बिके.

Also Read: UP Chunav 2022: भाजपा नेताओं की सपा में अब से नोएंट्री, अखिलेश यादव ने भीम आर्मी चीफ पर किया बड़ा खुलासा
7 विधानसभा में इतनों ने खरीदे नामांकन पत्र

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं में 32 नामांकन पत्र बिके.

  • कोल(6) – सपा 4, बसपा 1, आप 1

  • शहर(2) – सपा 1, भाजपा 1

  • अतरौली(5) – सपा 2, भाजपा 1, कांग्रेस 1, मौलिक अधिकार पार्टी 1

  • छर्रा(3) – भारतीय सुभाष पार्टी 1, बसपा 1, निर्दलीय 1

  • बरौली(6) – भाजपा 1, कांग्रेस 1, निर्दलीय 3, लेबर पार्टी सेक्यूलर 1

  • खैर (2) – भाजपा 1, निर्दलीय 1

  • इगलास (8)- रालोद 4, भाजपा 1, बसपा 1, निर्दलीय 2

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था. 7 विधानसभाओं के लिए केवल 37 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे.

अलीगढ़ का यह है चुनाव कार्यक्रम

अलीगढ़ की 7 विधानसभाओं के लिए 14 जनवरी से नामांकन पत्र खरीदने और नामांकन करने की शुरुआत है. 21 जनवरी तक नामांकन किए जाएंगे. 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 27 जनवरी तक नाम वापस कर सकते हैं. 10 फरवरी को मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.

Also Read: UP Chunav: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव को बताया दलित विरोधी, सपा से गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola