गोपालगंज के डायट थावे में वृक्षारोपण कार्यक्रम, महोगनी और फलदार पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
थावे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | Prabhat Khabar Network

थावे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन | Prabhat Khabar Network

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. महोगनी, जामुन, आम और अमरूद जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए.

विज्ञापन

Gopalganj News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

यह कार्यक्रम डायट थावे और ह्यूमना पिपुल टू पिपुल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय, डायट के प्राचार्य ओंकारनाथ मिश्र, व्याख्याता और प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

महोगनी, जामुन, आम और अमरूद के पौधे लगाए गए

कार्यक्रम के दौरान परिसर में महोगनी, जामुन, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए.

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया.

वृक्ष जीवन का आधार: प्राचार्य

डायट के प्राचार्य ओंकारनाथ मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इन्हें बचाना तथा बढ़ाना आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल के तरीकों पर भी चर्चा की गई.

प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Manoranjan Upadhyay

लेखक के बारे में

By Manoranjan Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन