सरिया छड़ लदी ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरी. दो लोग घायल

Author Reyej|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 17 बरकट्ठा 4 में - सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेलर गाड़ी. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन 17 बरकट्ठा 4 में - सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेलर गाड़ी. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के लेंबुआ के पास सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरा। हादसे में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर होने पर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम लेंबुआ के समीप सरिया छड़ लदा ट्रेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिर गई. गुरुवार 16 जुलाई की रात 7.30 बजे के करीब बगोदर की ओर से तीव्र गति से आ रही ट्रेलर गाड़ी नंबर आरजे 01 जीसी 4188 जीटी रोड के किनारे सड़क के नीचे गिर गई.

मामले की सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया. हादसे में गाड़ी में सवार अजमेर राजस्थान निवासी सुरेन्द्र बरुआ 45 वर्ष पिता रामस्वरूप बरुआ तथा महावीर वालीक 38 वर्ष पिता मुरारी वालीक घायल घायल हो गये. जिसमें चिकित्सक ने महावीर वालीक को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola