क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां? वास्तु का ऐसा रहस्य जो चौंका देगा आपको

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 16 Feb 2026 9:04 PM

विज्ञापन

क्यों आपको घर में नहीं नहीं रखनी चाहिए खाली कुर्सियां AI image

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी कुर्सियां अक्सर खाली पड़ी रहती हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार यह छोटी सी आदत रिश्तों, मानसिक शांति और पैसों से जुड़े मौकों पर असर डाल सकती है. इस आर्टिकल में जानिए खाली कुर्सी से जुड़ी मान्यताएं, इसके पीछे का मनोवैज्ञानिक कारण और आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर आप घर का माहौल ज्यादा पॉजिटिव और बैलेंस्ड बना सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब आप इन नियमों को नजरअंदाज करने लगते हैं इसके परिणाम उतने ही नुकसानदेह हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में घर पर रखी खाली कुर्सियों को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. अक्सर ऐसा होता है हम घर पर कुर्सियों को खाली छोड़ देते हैं और इसे एक आम बात समझकर नजरअंदाज भी कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर पर कुर्सियों को रखते हैं तो यह काफी ज्यादा अशुभ होता है. वास्तु के अनुसार कुर्सी बैठने की जगह होती है और इसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए न कि इसे खाली छोड़ देना चाहिए. जब आप इसे काफी देर तक खाली छोड़ देते हैं तो वहां पर एनर्जी रुक जाती है और जमा होने लगती है. अगर ऐसा लंबे समय तक होता रहे तो इसका सीधा असर आपको अपने घर पर देखने को मिलता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों आपको अपने घर पर कुर्सी को खाली नहीं छोड़ना चाहिए.

रिश्तों पर पड़ने वाला असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप घर पर कुर्सी को खाली छोड़ देते हैं तो इसका सीधा असर रिश्तों पर पड़ता है. खासकर जब आप कुर्सी को ड्रॉइंग रूम या फिर डाइनिंग रूम में खाली छोड़ देते हैं तो परिवार के सदस्यों में बात-चीत होना कम हो जाता है. कई बार तो परिवार के सदस्य साथ में बैठना तक बंद कर देते हैं. इसके अलावा मेहनत का फल मिलना बंद हो जाता है और साथ ही एक अजीब सी मायूसी भी महसूस होने लगती है. इसके अलावा जब आप कुर्सी को खाली छोड़ते हैं तो आपका दिमाग एक अलग सा खालीपन भी महसूस करने लगता है. अगर कुर्सी खाली है तो उसपर किताब या फिर कोई कपड़ा या कुशन जरूर लार रख दें.

यह भी पढ़ें: गुरुवार और शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, छोटी सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

मौके और आर्थिक संकेत से जुड़ी मान्यता

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैठने की जगह को सीधे तौर पर अवसर का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से घर पर खाली पड़ी कुर्सी जीवन में आने वाले मौकों को रोकने का प्रतीक माना जाता है. अगर लाख मेहनत के बाद भी आपको मौके नहीं मिल रहे हैं तो इसके पीछे घर पर पड़ी खाली कुर्सी भी वजह हो सकती है. अगर आप ऑफिस या फिर दुकान में काम करते हैं तो आपको कुर्सी को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. उसमें एक फाइल या फिर बैग जरूर रख देना चाहिए.

साइंटिफिक और मेंटल कारण

साइंटिफिक तौर पर अगर देखा जाए तो हमारा जो दिमाग होता है वह आसपास मौजूद चीजों से संकेत लेता रहता है. जब आप बार-बार खाली पड़ी कुर्सी को देखते हैं तो मन में किसी भी तरह की कमी या फिर इंतजार की भावना जागती है. वहीं, जब कुर्सी भरी हुई होती है तो वह एक सिक्योरिटी और सैटिस्फेक्शन का एहसास दिलाती है. यह एक मुख्य कारण है कि घर में कुर्सी को खाली छोड़ना सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि मेंटल और एनर्जी से जुड़ी आदत भी मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपकी छोटी सी सावधानी घर के माहौल को पॉजिटिव बना सकती है.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola