बिस्तर या दरवाजे पर गीला तौलिया टांगना शुभ होता है या अशुभ? जानिए इस बारे में क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 02 Jun 2026 8:25 PM
दरवाजे और बिस्तर पर गीला तौलिया टांगने से क्या होता है? Ai image
Vastu Tips: अक्सर हम नहाने के बाद गीला तौलिया बेड या दरवाजे पर फेंक देते हैं, लेकिन यह छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. वास्तु के मुताबिक यह आदत पॉजिटिव वाइब्स को रोककर स्ट्रेस और निगेटिविटी बढ़ाती है. घर में सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए तौलिये को हमेशा बालकनी या सही दिशा में सुखाएं.
Vastu Tips: हमारी हर दिन की कुछ छोटी-छोटी आदतें होती हैं, जिन्हें अक्सर हम सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये छोटी-छोटी आदतें भी हमारे जीवन पर गहरा असर डाल सकती हैं. ऐसी ही एक आदत है गीले तौलिए को कहीं भी रख देना भी है बी. कभी हम इसे बिस्तर पर, कभी दरवाजे के पीछे, तो कभी कमरे के किसी कोने में टांग देना. अगर आप भी गीले तौलिए को ऐसे ही कहीं भी छोड़कर भूल जाते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यह आदत सिर्फ घर की सफाई से ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र से भी जुड़ी हुई है. वास्तु के अनुसार, यह आदत घर की एनर्जी और हमारे जीवन पर काफी गहरा असर डाल सकती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि गीले तौलिए को बेड या दरवाजे पर टांगना सही है या गलत? आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का आसान जवाब देने जा रहे हैं.
गीला तौलिया बेड पर टांगना क्यों माना जाता है अशुभ?
वास्तु शास्त्र की अगर माने तो हमारा बेडरूम आराम करने का और पॉजिटिव एनर्जी का स्थान होता है. ऐसे में अगर आप यहां पर कोई गीला कपड़ा या फिर तौलिया रख देते हैं, तो इससे मॉइस्चर और हैवीनेस बढ़ने लगता है. मान्यताओं के अनुसार आपकी इस आदत की वजह से कमरे की एनर्जी अपना बैलेंस खो देती है. कई लोग यह भी मानते हैं कि बिस्तर पर गीला तौलिया रखने से उन्हें मेंटल थकान, स्ट्रेस और नींद से जुड़ी दिक्कतें भी होती हैं. हालांकि, इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है, लेकिन स्वच्छता की दृष्टि से भी इसे एक अच्छा आदत नहीं माना जाता है. आपकी इस आदत की वजह से बैक्टीरिया और बदबू भी फैलने लग जाती है.
दरवाजे पर गीला तौलिया टांगने का असर
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. घर के मुख्य दरवाजे से ही एनर्जी अंदर आती है और बाहर भी जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको इस जगह पर कभी भी गीले और गंदे कपड़े या तौलिया नहीं टांगना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब आप दरवाजे पर गीला तौलिया टांगते हैं तो इससे पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो में रुकावट आती है और पूरे घर पर निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. इसके अलावा आपका घर भी अव्यवस्थित लगता है जिससे घर का पूरा माहौल अफेक्टेड होता है.
क्या हो सकता है सही दिशा और तरीका?
वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको गीले तौलिये को हमेशा एक ऐसी जगह पर रखना और सुखाना चाहिए, जहां पर धूप और हवा उसे अच्छी तरह से मिल सके. बालकनी, खुली खिड़की के पास या वॉशरूम में सही हुक लगाकर तौलिया सुखाना सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि तौलिया बहुत ही ज्यादा देर तक गीला न रहे. अगर यह गीला रह जाता है तो इसकी वजह से मॉइस्चर और बदबू बढ़ने लग जाती है. अगर आप पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा और सूखा हुआ रखने की कोशिश करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










