काशी की मस्ती और मुंह में बनारसी पान, ‘तड़प’ के प्रमोशन में ऐसे दिखे तारा सुतारिया और अहान शेट्टी

Updated at : 24 Nov 2021 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
काशी की मस्ती और मुंह में बनारसी पान, ‘तड़प’ के प्रमोशन में ऐसे दिखे तारा सुतारिया और अहान शेट्टी

अहान शेट्टी के मुताबिक फिल्म का क्लाइमैक्स बड़ा ही चैलेंजिग था. फिल्म के क्लाइमैक्स को एक शॉट में शूट किया गया है. खास बात यह रही कि दोनों एक्टर नदेसर पर बनारसी पान खाने भी पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: बॉलीवुड मूवी ‘तड़प’ के प्रमोशन के लिए अहान शेट्टी और तारा सुतारिया बुधवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वाराणसी के कई इलाकों की सैर करने के दौरान लोगों से बातचीत भी की.

undefined

फिल्म ‘तड़प’ एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी है. वाराणसी के नदेसर स्थित होटल में फिल्म की स्टारकास्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए ‘तड़प’ को लेकर कहा कि यह बॉलीवुड नई लव स्टोरी है.

undefined

अहान शेट्टी ने बताया कि उनकी फिल्म में एक्शन, ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर सब कुछ है. इसमें ऑडियंस को बहुत कुछ देखने को मिलेगा. इस पिक्चर को पूरा होने में दो साल लग गए.

undefined

अहान शेट्टी के मुताबिक डायरेक्टर मिलन लुथारिया के साथ काम करना बहुत ही अच्छा रहा. अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा होने के तौर पर ज्यादा चैलेंज रहा है. दर्शक मुझमें पापा को खोजते हैं. लेकिन, मुझे अपनी पहचान बनानी है. यह मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज है.

undefined

एक्टर अहान शेट्टी ने कहा कि उन्हें पिता सुनील शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर’ बहुत प्रेरित करती है. फिल्म के निर्देशक मिलन लुथारिया हैं. उनके साथ डेब्यू करना काफी अच्छा रहा.

undefined

काशी को पहली फिल्म के प्रमोशन के लिए चुनने की वजह के बारे में अहान शेट्टी ने बताया कि महादेव के आशीर्वाद के लिए यहां आए हैं. उनका वाराणसी की गंगा आरती में शामिल होने का भी सपना था.

undefined

अहान शेट्टी के मुताबिक फिल्म का क्लाइमैक्स बड़ा ही चैलेंजिग था. फिल्म के क्लाइमैक्स को एक शॉट में शूट किया गया है. खास बात यह रही कि दोनों एक्टर नदेसर पर बनारसी पान खाने भी पहुंचे.

undefined

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने बनारसी पान को चखने के बाद कहा कि उन्होंने मुंबई में कभी पान नहीं खाया. आज काशी में पान खाने का मौका मिला है. दोनों ने गंगा की यात्रा भी की. फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर को रिलीज होगी.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: 800 करोड़ की लागत से बना काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी में तैयारी शुरू
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola