ePaper

बरेली में टिकट बंटवारे में दिखी सपा की सोशल इंजीनियरिंग, देखें किस सीट से किसे बनाया गया प्रत्याशी

Updated at : 24 Jan 2022 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में टिकट बंटवारे में दिखी सपा की सोशल इंजीनियरिंग, देखें किस सीट से किसे बनाया गया प्रत्याशी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी ने बरेली में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है. यहां की नौ विधानसभा सीटों पर तीन सवर्ण, तीन मुस्लिम, दो पिछड़ों और एक दलित को प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन
undefined

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी ने बरेली में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है. यहां की नौ विधानसभा सीटों पर तीन सवर्ण, तीन मुस्लिम, दो पिछड़ों और एक दलित को प्रत्याशी बनाया है.

undefined

सपा प्रत्याशियों को टिकट के साथ ही सिंबल भी दे दिया गया है. इनमें से नवाबगंज सीट के प्रत्याशी पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार और शहर सीट के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है.

undefined

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बरेली शहर सीट से सवर्ण जाति के राजेश अग्रवाल और कैंट विधानसभा से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को प्रत्याशी बनाया है.सुप्रिया ऐरन के पति पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन दो बार कैंट विधानसभा से विधायक रहे हैं. यह दोनों वैश्य समाज से हैं.

undefined

आंवला विधानसभा से भी सवर्ण जाति के पंडित आरके शर्मा को टिकट दिया है. नवाबगंज विधानसभा से पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार को प्रत्याशी बनाया है. पिछड़ी जाति के भगवत शरण गंगवार पांच बार विधायक रह चुके हैं.

undefined

बिथरी चैनपुर विधानसभा से पिछड़ी जाति के अगम मौर्या को टिकट और सिंबल दिया गया है. इसके साथ ही बहेड़ी विधानसभा से मुस्लिम समाज के पूर्व मंत्री अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधानसभा से पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम और मीरगंज विधानसभा से पूर्व विधायक सुल्तान को प्रत्याशी बनाया गया है.

undefined

सुरक्षित सीट फरीदपुर विधानसभा से पूर्व विधायक विजय पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. इन सभी प्रत्याशियों को टिकट के साथ ही सिंबल भी दिया जा चुका है.सो

undefined

सपा ने बरेली में सोशल इंजीनियरिंग का कार्ड खेला है. अगम मौर्या के स्थान पर कश्यप समाज के शिवचरण कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. अगम मौर्य को बिथरी चैनपुर विधानसभा से टिकट दिया गया है.

undefined

बरेली मंडल के तीन जिलों बरेली, बदायू और शाहजहांपुर में मतदान दूसरे चरण में 14 फरवरी को होगा. इसके लिए 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी.

undefined

पीलीभीत में चाैथे चरण में मतदान हाेगा. बरेली की सदर, कैंट, बिथरी चैनपुर, मीरगंज, आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी विधानसभाओं में 14 फरवरी को मतदान होगा.

(फोटो रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola