ePaper

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदिम जनजाति ‘जुआंग’ समुदाय से संवाद कर बोले- इस महाअभियान से बदलेगी तस्वीर

Updated at : 24 Dec 2023 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदिम जनजाति ‘जुआंग’ समुदाय से संवाद कर बोले- इस महाअभियान से बदलेगी तस्वीर

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, क्योंझर (ओड़िशा) में आयोजित दो दिवसीय 'किसान सम्मान दिवस और कृषि वैज्ञानिकों से संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही क्योंझर जिले की पीटापीटी ग्राम पंचायत में जाकर जुआंग आदिम जनजाति समुदाय से संवाद भी किया.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को ओडिशा के क्योंझर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा क्योंझर जिले की पीटापीटी ग्राम पंचायत में जाकर जुआंग आदिम जनजाति समुदाय से मिले. उन्होंने गांव के लोगों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली. अर्जुन मुंडा ने जुआंग आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान की शुरुआत की है. इस योजना पर केंद्र सरकार 24 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है. इसमें आदिम जनजाति समुदाय को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यक्रम में क्योंझर के विधायक मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहे.

कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों से रूबरू हुए अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, क्योंझर (ओड़िशा) में आयोजित दो दिवसीय ‘किसान सम्मान दिवस और कृषि वैज्ञानिकों से संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार किसानों के विकास को लेकर कृत संकल्प है. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किये जा रहे खेती के बारे में जानकारी ली तथा उनसे जुड़े हुए लोगों से संवाद कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को जाना.

Also Read: झारखंड: डीलिस्टिंग महारैली में बोले पद्म भूषण कड़िया मुंडा, धर्म परिवर्तन करनेवालों को नहीं मिले आरक्षण का लाभ

राधिकादईपुर व भंडारीडीहा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी हुए शामिल

क्योंझर(ओड़िशा) के राधिकादईपुर व भंडारीडीहा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनता से संवाद किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गांव सशक्त होगा, तभी देश सशक्त होगा. इसी उद्देश्य के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार काम कर रही है. इसके लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का उद्देश्य उनलोगों तक पहुंचना है, जो अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. इसलिए यह गाड़ी देश भर में घूम-घूम कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का काम कर रही है. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ सभी लोगों ने 2047 तक विकास भारत बनाने का संकल्प लिया.

Also Read: झारखंड में जल्द बनेगी साहित्य अकादमी, किताब उत्सव के आखिरी दिन बोलीं झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

क्योंझर दौरा के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जगह-जगह पर स्वागत किया गया. आपको बता दें कि भाजपा के प्रवास योजना के तहत झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सीमा से सटे ओड़िशा के क्योंझर लोकसभा का प्रभार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दिया गया है. भाजपा यहां पिछले तीन टर्म से चुनाव नहीं जीत पायी है. पार्टी ने क्योंझर लोस क्षेत्र में कमल खिलाने की जिम्मेवारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को दी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पिछले दो वर्षों से लगातार क्योंझर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं.

Also Read: आ अब लौट चलें: रांची में मिलन समारोह का आयोजन, सुमन सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola