मकर राशि में सूर्य-मंगल-बुध और शुक्र ग्रह बना रहे चतुर्ग्रही योग, पांच राशियों का भाग्योदय तय

Updated:
विज्ञापन

Chaturgrahi Yog In Makar: सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के मकर राशि में एक साथ आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है. मकर में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने पर पांच राशियों का भाग्योदय होने का प्रबल योग बन रहा है.

विज्ञापन

Chaturgrahi Yog In Makar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में विराजमान है. वहीं 2 फरवरी को वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद से मकर राशि में चार ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे. ये सभी ग्रह मिलकर मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलेगा. मकर में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने पर पांच राशियों का भाग्योदय होगा.

मेष राशि- मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने पर भाग्य का साथ मिलेगा. करियर और व्यापार के लिए यह समय उत्तम रहेगा. बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी.

वृष राशि – चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है. इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है. आप नौकरी के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी अच्छे होंगे. आपको कई खुशी के पल मिलेंगे.

धनु राशि – सूर्य मंगल बुध और शुक्र का संयोग और चतुर्ग्रही योग धनलाभ का योग बना रहा है. करियर में तरक्की मिलेगी. कारोबार के लिए भी समय अच्छा रहेगा. बीमारी से मुक्ति और शत्रुओं पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे. कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

Also Read: मंगल ग्रह के गोचर से बन रहा रूचक और आदित्य मंगल योग, इन राशियों का अब होगा भाग्योदय

तुला राशि- चतुर्ग्रही योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है, इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति के योग हैं. अचानक से धन लाभ के योग भी बन रहे है. इस दौरान आप कोई वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं.

मकर राशि- चतुर्ग्रही योग आपके लिए धन लाभ का योग बना रहा है. भाग्य का साथ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और नए स्त्रोत भी बनेंगें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर -कारोबार के लिए समय उत्तम रहेगा. धनलाभ के प्रबल योग है, जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola