झारखंड: गिरिडीह में दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव, स्थिति नियंत्रण में, कैंप कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि गिरिडीह के सेंट्रलपिट में बुधवार की रात को दुर्गा मंडप के समीप एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था. इसी बीच कुछ युवकों ने उस युवक को मोबाइल पर बातचीत करने से मना कर दिया. इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण है.
गिरिडीह, मृणाल: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपिट में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को मिली तो पूरी पुलिस फोर्स की टीम मौके पर पहुंचकर पथराव कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ कर भगा दिया. फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है. भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं.
दोनों पक्षों में शुरू हो गया पथराव
बताया जा रहा है कि सेंट्रलपिट में बुधवार की रात को दुर्गा मंडप के समीप एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था. इसी बीच कुछ युवकों ने उस युवक को मोबाइल पर बातचीत करने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर फिर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और फोन पर बात करने से मना करने वाले युवक को उठा कर ले गए. इसी के बाद मामला बढ़ गया. इसी विवाद को लेकर आज पंचायत होने वाली थी और पंचायत के दौरान ही अचानक दोनों पक्ष के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया.
स्थिति नियंत्रण में
फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है. मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, इंस्पेक्टर श्याम महतो समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान कैंप किए हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




