छात्राओं की शर्मनाक हरकत, रवींद्र संगीत को बिगाड़कर अश्लील भाषा के साथ बना दिया वीडियो फिर...
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 9:38 AM
सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के मालदा के एक प्रतिष्ठित स्कूल की चार लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे रवींद्रनाथ टैगोर के एक गीत पर अश्लील पैरोडी बनाकर गा रही हैं.
मालदा : रवींद्र भारती विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा शुक्रवार को अपनी पीठ पर रवींद्रनाथ ठाकुर के गीत को विकृत कर लिखने की घटना के बाद मालदा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है. कवि गुरु के गीत को मालदा के एक विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल ड्रेस में अश्लील शब्द के माध्यम से गीत गाते हुए एक वीडियो बनाया. देखते-देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस घटना के बाद मालदा जिले में शोर मचा हुआ है. आरोपी छात्राओं में तीन 11वीं क्लास के विज्ञान संकाय में पढ़ती हैं, जबकि एक 11वीं की वाणिज्य संकाय की छात्रा है.
इस संबंध में आरोपी चारों छात्राओं के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर उनके सामने ही छात्राओं से माफीनामा लिखाया गया. माफीनामा देने के बाद ही इन छात्राओं को 11वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गयी. हालांकि इन छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर स्कूल प्रबंधन समिति विचार करेगी. शनिवार की दोपहर को बैठक के बाद प्रधान शिक्षिका ने यह जानकारी दी.
प्रधान शिक्षिका ने बताया कि शनिवार को स्कूल की घंटी शुरू होते ही चारों छात्राओं के अभिभावकों के साथ बंद कमरे में बैठक की. साथ में स्कूल की शिक्षिकाएं भी थीं. दो घंटे तक चली बैठक के बाद स्कूल प्रबंधन ने चारों छात्राओं और उनके अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी.
इस बारे में छात्राओं से पूछा गया कि उन्होंने इतनी गंभीर अशोभनीय हरकत करने की हिमाकत कैसे की? उसके बाद छात्राओं से माफीनामा लिखाया गया. उस पर छात्राओं और उनके अभिभावकों से हस्ताक्षर कराये गये. माफीनामा में छात्राओं ने वचन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी. अगले कदम पर प्रबंध समिति फैसला लेगी. प्रधान शिक्षिका ने कहा कि छात्राओं ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसे कोई सभ्य व्यक्ति मुंह से भी नहीं निकाल सकता है.
प्रधान शिक्षिका ने कहा कि जिस गीत को विकृत कर जिस वीडियो को बनाने का आरोप इन छात्राओं पर है, वह स्कूल में नहीं बनाया गया है, बल्कि उसे स्कूली पोशाक में बाहर तैयार किया गया है. छात्राओं ने अपने माफीनामा में इसे कबूल किया है. उल्लेखनीय है कि 12 मार्च से 11वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. माफीनामे के बाद अब चारों छात्राओं परीक्षा में बैठ सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










