अब घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज, शाम की भूख के लिए परफेक्ट हेल्दी स्नैक
AI image
Vegetable French Fries: अगर आपके बच्चे बार-बार फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद करते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. घर पर बनाएं हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज, जो स्वाद के साथ पोषण भी देंगे. कम तेल में बनने वाली यह आसान रेसिपी बच्चों के टिफिन, शाम की भूख और फैमिली स्नैक टाइम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
Vegetable French Fries: फ्रेंच फ्राइज एक ऐसी चीज है जिसे आज के समय में लगभग सभी खाना पसंद करते हैं. खासकर जब बात बच्चों की होती है तो उन्हें ये सबसे ज्याद पसंद आते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले ये फ्रेंच फ्राइज अक्सर ज्यादा ऑयली होते हैं जिस वजह से ये अनहेल्दी भी बन जाते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जिनके बच्चों को फ्रेंचन फ्राइज खाना काफी पसंद हैं. आज हम आपको वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से और मिनटों में ही अपने घर पर बना सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सिर्फ टेस्टी ही नहीं होती, बल्कि न्यूट्रिशियस भी होती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो आपके बच्चे काफी शौक से और चेहरे पर मुस्कान के साथ इसे खाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 आलू
- 1 गाजर
- 1 शिमला मिर्च
- 1 कच्चा केला या शकरकंद, ऑप्शनल
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 बड़े चम्मच मैदा या चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- ब्रेड क्रम्ब्स सिर्फ कोटिंग के लिए
- फ्राई करने के लिए ऑयल
यह भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ ट्राई करें ये पालक पकोड़ा चाट, स्वाद ऐसा कि प्लेट तुरंत हो जाएगी खाली
वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी
- वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से धो लें. अब आलू, गाजर और कच्चे केले को फ्रेंच फ्राइज के शेप में लंबा-लंबा काट लें. इस बात का ख्याल रखें कि सभी टुकड़े लगभग एक बराबर साइज के हों ताकि वे सही तरीके से पकें.
- अब कटे हुए सब्जियों को 5 मिनट तक हल्के नमक वाले गर्म पानी में डालकर रखें. ऐसा करने से सब्जियां हल्की सॉफ्ट हो जाती हैं और फ्राइज ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. इसके बाद पानी निकालकर सब्जियों को कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
- इसके बाद एक बड़े बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल में सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह कोट कर लें.
- इसके बाद सभी सब्जियों को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें ताकि फ्राइज बाहर से ज्यादा क्रिस्पी बनें.
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो मीडियम आंच पर फ्राइज को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी कम तेल के साथ बना सकते हैं.
- गर्मागर्म वेजिटेबल फ्रेंच फ्राइज को प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें.
यह भी पढ़ें: शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










