PUBG BGMI बनानेवाली गेमिंग कंपनी क्राफ्टन की नजर अब प्लेयर्स की जेब पर, पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
PUBG BGMI बनानेवाली गेमिंग कंपनी क्राफ्टन की नजर अब प्लेयर्स की जेब पर, पढ़ें पूरी खबर

क्राफ्टन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहन ने कहा कि उपयोगकर्ता आधार के मामले में भारत कंपनी के लिए शीर्ष तीन बाजारों में से एक है और गेमर्स के बीच भुगतान करने की इच्छा बढ़ रही है.

विज्ञापन
undefined

गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन के भारतीय कारोबार प्रमुख शॉन ह्यूनिल सोहन का कहना है कि भले ही भारत के कुल उपयोगकर्ता-आधार का 10 प्रतिशत से भी कम गेम के लिए भुगतान करता है लेकिन यह कंपनी द्वारा तैयार पबजी और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के शीर्ष पांच बाजारों में शामिल है.

undefined

क्राफ्टन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहन ने कहा कि उपयोगकर्ता आधार के मामले में भारत कंपनी के लिए शीर्ष तीन बाजारों में से एक है और गेमर्स के बीच भुगतान करने की इच्छा बढ़ रही है.

Also Read: Online Gaming पर ₹100 से कम, तो OTT पर ₹400 तक खर्च करते हैं लोग
undefined

उन्होंने कहा, भारत हमारे लिए दीर्घकालिक बाजार है. इसका बाजार प्रति वर्ष कम से कम 10 या 15 प्रतिशत बढ़ता है. हम अपनी स्थिति बनाये रखना चाहते हैं और बाजार के साथ बढ़ना चाहते हैं. भारत हमारे लिए शीर्ष पांच बाजारों में से एक है और उपयोगकर्ता आधार के मामले में यह शीर्ष तीन में है.

undefined

वर्तमान में, कंपनी भारत में पबजी के समान बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) शूटिंग गेम चलाती है, जिसे सरकार ने सितंबर 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था. हालांकि, सरकार ने इसी साल मई में इसे दोबारा बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी थी.

Also Read: Top 10 Online Games: ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स, देखें पूरी लिस्ट
undefined

सोहन ने कहा कि भारत में क्राफ्टन का भुगतान किया गया उपयोगकर्ता-आधार और प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व विकसित गेमिंग बाजारों की तुलना में कम है. उन्होंने कहा, हमारे पास इन-ऐप खरीदारी है, जहां लोग सौंदर्य प्रसाधन और अतिरिक्त कौशल जैसे अपने उपभोग के लिए भुगतान करते हैं. यह आरएमजी (रियल मनी गेमिंग) नहीं है जहां कैश आउट की अनुमति है.

undefined

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनियों की आरएमजी खंड में प्रवेश करने की योजना है, सोहन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कंपनी कोरिया सहित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सख्त विनियमन के कारण इसमें विशेषज्ञ नहीं है, जहां यह सेगमेंट है.

undefined

गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन भारत में पबजी के समान बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) गेम चलाती है, जिसे सरकार ने सितंबर 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था. हालांकि, सरकार ने इसी साल मई में इसे दोबारा बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola