ePaper

Gorakhpur News: आज योगी के गोरखपुर में वोटर्स को साधेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी ‘प्रतिज्ञा’

Updated at : 31 Oct 2021 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: आज योगी के गोरखपुर में वोटर्स को साधेंगी प्रियंका गांधी, लेंगी ‘प्रतिज्ञा’

Gorakhpur News: गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगेगा. कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि रैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आएंगे.

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Gorakhpur Visit : प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगेगा. कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि रैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आएंगे.

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ कांग्रेस के पाले में करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयास करेंगी. प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल आधा और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे की प्रतिज्ञा लेंगी.

कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई है कि इस सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे. रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर के नेता गोरखपुर में जुटे हुए हैं. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस पदाधिकारियों ने कहा कि गोरखपुर की सरजमीं पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासकि रैली होगी. गरीबों की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता में नई संभावना जगा दी है और प्रदेश की जनता आशाभरी नजरों से उनकी ओर से देख रही है.

Also Read: Aligarh News: प्रियंका गांधी के बिना अलीगढ़ में निकली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, छोटे बच्चे भी हुए शामिल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola