Palak Chicken Soup: ठंड में नॉनवेज का मजा लेना है लेकिन टाइम नहीं? 25 मिनट में बनाएं पालक चिकन सूप

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Dec 2025 4:50 PM

विज्ञापन

कटोरी में रखा चिकन पालक सूप, Pic Credit- Chatgpt

Palak Chicken Soup: ठंड के मौसम में नॉनवेज पसंद करने वालों के लिए पालक चिकन सूप एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है. यह सूप इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी से राहत देने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है. जानिए सिर्फ 25–30 मिनट में घर पर पालक चिकन सूप बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Palak Chicken Soup: ठंड के मौसम में नॉनवेज के शौकीन लोग मांस मछली का सेवन ज्यादा करते हैं. क्योंकि यह शरीर को गर्मी देने के साथ एनर्जी भी देता है. और इसमें भी ज्यादातर लोग चिकन से बनी सूप पीना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन लोगों के सामने दिक्कत टाइम की कमी के साथ साथ चिकन से बनने वाली ज्यादातर वेराइटी के बारे में पता ही नहीं रहता. अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो हम आपको आज पालक चिकन सूप को बनाने का तरीका बताएंगे, जो स्वादिष्ट रहने के साथ साथ इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी से राहत देने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में भी मददगार है. खास बात यह है कि इसे मात्र 25-30 मिनट में आसानी से बना सकते हैं.

क्यों खास है चिकन पालक सूप?

ठंड में अक्सर लोग भारी और तला-भुना भोजन कर लेते हैं, जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. चिकन पालक सूप हल्का होते है जिससे लोग आसानी से पचा लेते है. साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. चिकन से प्रोटीन मिलता है, जबकि पालक आयरन, फाइबर और विटामिंस का अच्छा स्रोत है.

Also Read: Hara Chana Pakora: ठंड के मौसम में चाय के साथ बनाएं स्पेशल स्नैक्स, तैयार करें हरे चने के पकौड़े

आवश्यक सामग्री

  • चिकन (बोनलेस या हड्डी सहित)- 250 ग्राम
  • पालक- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 (बारीक कटा)
  • लहसुन- 4-5 कलियां (कुटी हुई)
  • अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • देसी घी या ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
  • पानी या चिकन स्टॉक- 3-4 कप

चिकन पालक सूप बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कढ़ाही या गहरे बर्तन में घी या तेल गरम करना होगा.
  • इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें, जब तक खुशबू न आने लग जाए.
  • अब कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • फिर चिकन डालकर 4–5 मिनट तक पकाएं, जब तक उसका रंग बदल न जाए.
  • इसके बाद पानी या चिकन स्टॉक डालें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक उबालें.
  • अब इसमें कटी हुई पालक डालें और 3-4 मिनट तक पकने दें.
  • अंत में नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • गैस बंद करें और गरमागरम सूप सर्व करें.

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है चिकन पालक सूप

  • चिकन पालक सूप ठंड में शरीर को अंदर से गरम रखता है
  • इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
  • सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत देता है
  • वजन कंट्रोल करने में सहायक

Also Read: Bathua Muthiya Recipe: ठंड में बनाने वाली हेल्दी गुजराती बथुआ मुठिया, ब्रेकफास्ट और स्नैक के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola