35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 01 Mar 2026 5:08 PM

विज्ञापन

किस मूलांक की 35 के बाद चमकती है किस्मत AI image

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों की जिंदगी संघर्षों से शुरू जरूर होती है, लेकिन 35 की उम्र के बाद उनकी किस्मत चमक उठती है. शनि देव की खास कृपा से ये लोग धीरे-धीरे सफलता, सम्मान और स्थिर जीवन हासिल करते हैं.

विज्ञापन

हमारा स्वभाव कैसा होगा, यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो आप किस तारीख को जन्मे हैं या आपका मूलांक क्या है, इसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले लोग 35 वर्ष की उम्र के बाद अपनी किस्मत और जिंदगी पूरी तरह बदल लेते हैं. इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा होती है, जो इन्हें जीवन में हर तरह की सफलता हासिल करने में मदद करती है. तो चलिए, अंक ज्योतिष के अनुसार इस खास मूलांक और इसमें जन्म लेने वाले लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किस मूलांक की 35 के बाद चमकती है किस्मत?

आज हम जिस खास मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह है 8. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 है. इसे शनि देव का प्रिय अंक भी माना गया है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है उनका शुरूआती जीवन भले ही आसान न हो और इन्हें काफी ज्यादा मुसीबतों से गुजरना पड़े लेकिन, 35 की उम्र पार करते ही इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. एक बार जब ये लोग सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू करते हैं, तो इन्हें तरक्की करने से कोई भी नहीं रोक सकता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जीते हैं राजा जैसी जिंदगी, कभी नहीं होती पैसे, शोहरत और सम्मान की कमी!

मुसीबतों से भरा होता है शुरूआती जीवन

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 में जिन लोगों का जन्म होता है, उन्हें जीवन के शुरूआती दौर में कई तरह की मुसीबतों और संघर्षों से जूझना पड़ता है. शनि देव की नजर होने की वजह से ये लोग काफी कम उम्र में ही डिसिप्लिन और पेशेंस सीख जाते हैं. इस मूलांक में जिनका भी जन्म होता है उन्हें जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. चाहे बात पढ़ाई करने की हो या फिर करियर में सफलता पाने की. इन्हें हर एक काम में दूसरों की तुलना में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

कैसा होता है मूलांक 8 का स्वभाव?

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 में जिन लोगों का भी जन्म होता है, वे लोग स्वभाव से काफी ज्यादा शांत और गंभीर रहने वाले होते हैं. इनके इसी स्वभाव की वजह से कई बार समाज इन्हें घमंडी भी समझने लगते हैं. इन लोगों की कमजोरी यह भी होती है कि, ये कभी अपनी दिल की बातों को दूसरों से शेयर नहीं कर पाते हैं और इनके दोस्त भी काफी कम होते हैं. इन लोगों का ध्यान ज्यादातर समय सिर्फ अपने कामों को करने में ही होता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जानते हैं बातों से काम निकलवाने की कला, मीठी जुबान और तेज दिमाग होती है इनकी पहचान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola