ePaper

ममता बनर्जी के परिवार में कोई भी CM पद का दावेदार नहीं, शुभेंदु के आरोपों पर तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी का जवाब

Updated at : 20 Dec 2020 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के परिवार में कोई भी CM पद का दावेदार नहीं, शुभेंदु के आरोपों पर तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी का जवाब

पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मेदिनीपुर के कद्दावर नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के आरोपों से तिलमिलायी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि ममता बनर्जी के परिवार में कोई भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को उस व्यक्ति का नाम बताने के लिए कहा है, जिसे उन्होंने लाभार्थी ‘भाईपो’ करार दिया था.

विज्ञापन

कोलकाता : पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मेदिनीपुर के कद्दावर नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के आरोपों से तिलमिलायी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि ममता बनर्जी के परिवार में कोई भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है. पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को उस व्यक्ति का नाम बताने के लिए कहा है, जिसे उन्होंने लाभार्थी ‘भाईपो’ करार दिया था.

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेताओं का नेतृत्व करने वाले शुभेंदु अधिकारी को चुनौती दी कि वह उस व्यक्ति के नाम का खुलासा करें, जिसको उन्होंने पार्टी का लाभार्थी ‘भाईपो’ (भतीजा) कहा था. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने मेदिनीपुर में अमित शाह की रैली के बाद संवाददाताओं से कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के परिवार से कोई भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं है.

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मेदिनीपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी कि भतीजे को तृणमूल कांग्रेस से बाहर निकालो. उन्होंने तीन बार कहा, ‘तोलाबाज भाईपो को बाहर निकालो, तोलाबाज भाईपो को बाहर निकालो, तोलाबाज भाईपो को बाहर निकालो.’

Also Read: सबसे बड़ा राजनीतिक पलायन: एक साथ तृणमूल कांग्रेस के 34 नेताओं ने पार्टी छोड़ी

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो अपने पारिवारिक हितों के लिए कार्य कर रहा हो. शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, ‘आपमें (अधिकारी) हिम्मत नहीं है. इसलिए आप उसका नाम नहीं ले सकते, आपका इशारा जिसकी तरफ है.’ ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में प्रत्येक व्यक्ति पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के दिशा-निर्देश में जनता और पार्टी के हितों के लिए कार्य करता है.

Also Read: भाजपा नहीं होती, तो तृणमूल कांग्रेस कभी अस्तित्व में नहीं आती, 10 साल के कुशासन और भाई-भतीजावाद को खत्म करना होगा : शुभेंदु

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola