ePaper

झारखंड: नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम, आठ किलो का आईईडी बम बरामद, सुरक्षा बलों को ऐसे मिली कामयाबी

Updated at : 02 Dec 2023 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
आईईडी बम

आईईडी बम

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आठ केजी का एक आईईडी बम बरामद किया गया है. बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

चाईबासा, सुनील सिन्हा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आठ केजी का एक आईईडी बम शनिवार को बरामद किया गया है. बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है. आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी के क्रम में पुलिस को ये कामयाबी मिली है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली संगठन प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसे देखते हुए नक्सल ऑपरेशन जारी है.

https://www.youtube.com/watch?v=xNFv0KJ8pCA

ऐसे मिली सुरक्षा बलों को सफलता

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पिछले 10 अक्तूबर से गोईलकेरा थानांतर्गत कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्त्ती क्षेत्र व टोंटो थानांतर्गत हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्त्ती क्षेत्र में शुरू किए गए अभियान के क्रम में शनिवार को गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आठ केजी का एक आईईडी बम बरामद किया गया है. बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

Also Read: भाकपा माओवादी के खिलाफ झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, बंकर व कैंप ध्वस्त, रॉकेट लॉन्चर गन व आईईडी बम बरामद

नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली संगठन प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. लिहाजा इस नक्सली दस्ते के खिलाफ जिला पुलिस पुलिस, कोबरा 209, 203, 205, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ 60,197, 157, 174, 193, 134 व 26बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान जारी है.

Also Read: झारखंड: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, लॉ एंड ऑर्डर, ईडी व मिशन 2024 को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola