विधाता की इस नसीहत की वजह से चांद की बढ़ती गयी खूबसूरती, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2023 12:40 PM

विज्ञापन

चांद अपना दुखड़ा रोने विधाता के पास पहुंचा और बोला- मेरी खूबसूरती कहां चली गयी? मैं काला क्यों हो गया? विधाता बोले- मूर्ख! तू इतना भी नहीं जानता कि हंसना ही खूबसूरती है

विज्ञापन

किसी समय चंद्रमा बहुत सुंदर था. हर दिन उसका चेहरा खिला-खिला रहता था और चांदनी पूरी रात छिटकती रहती थी. कुछ समय बाद चंद्रमा पर मनहूसियत सवार हुई. वह चुप रहने लगा. हंसना-मुस्कुराना छोड़ कर मुंह लटकाये बैठा रहता. जैसे-जैसे चुप्पी बढ़ी, वैसे-वैसे चांद की रोशनी भी घटने लगी. यहां तक कि पंद्रह दिन में वह बिल्कुल कुरूप हो गया. न उसके चेहरे पर रोशनी रही और न ही चांदनी छिटकी.

चांद अपना दुखड़ा रोने विधाता के पास पहुंचा और बोला- मेरी खूबसूरती कहां चली गयी? मैं काला-कुरूप क्यों हो गया? विधाता बोले- मूर्ख! तू इतना भी नहीं जानता कि हंसना ही खूबसूरती, मुस्कुराहट का ही नाम चांद है. यह मनहूसियत छोड़ और हर दिन खिलखिलाता रह. तेरी खूबसूरती फिर से वापस आ जायेगी.

चंद्रमा ने विधाता की बात मानी और हंसने की कोशिश करने लगा. जितनी सफलता मिली, उतनी ही उसकी खूबसूरती चमकती गयी. मगर पंद्रह दिनों में फिर से पुरानी स्थिति में आ गया. पूर्णमासी को पूरे प्रकाश के साथ चमका, पर पुरानी आदत के कारण फिर चेहरा मुरझाना शुरू हुआ, तो अमावस्या आते-आते फिर काला-कुरूप हो गया. यह देख वह घबराया और विधाता की नसीहत को ध्यान में रख कर फिर मुस्कुराने लगा और धीरे-धीरे अपनी खोयी खूबसूरती फिर से प्राप्त कर ली. तब से चंद्रमा की यही आदत चली आ रही है.

– स्रोत : अखंड ज्योति

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola