WB News: बर्दवान में कार सवार बदमाशों ने राहगीर की गोली मार की हत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2023 1:59 PM
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में कार सवार बदमाशों ने राहगीर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बर्दवान, मुकेश तिवारी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पंडुआ में बर्दवान आरामबाग स्थित जीटी रोड पर मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब कार सवार बदमाशों ने एक अज्ञात व्यक्ति को गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान पर राहगीर की मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने भी घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया.
इस घटना में पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया है. घटना सामने आने के बाद चारों तरफ सनसनी फैल गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना आज सुबह हुगली और पूर्व बर्दवान जिलों की सीमा पर हुई. सुबह आठ बजे के करीब एक टाटा सूमो बर्दवान से हुगली की ओर जा रही थी. तभी जीटी रोड पर कार में सवार बदमाशों ने एक राहगीर व्यक्ति को गोली मार दी .
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार में चार लोग सवार थे. गोली लगने से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति रक्त रंजित घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा. फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे. तभी बदमाश टाटा सूमो लेकर इलाके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पंडुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. जब घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान पुलिस अभी नहीं कर पाई है. घटना के बाद पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक व्यक्ति संदेह के आधार पर पकड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










