ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी

Updated at : 28 Dec 2023 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी

दुनिया का कोई भी धर्म हमें हिंसा का प्रचार करना नहीं सिखाता. सभी धर्म हमें अधिक दयालु होना तथा प्रेम और भाईचारा फैलाना सिखाते हैं. हम केवल चुनाव आने पर या राजनीति करने के लिए धर्मों का सम्मान करने में विश्वास नहीं करते हैं

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने उत्तर 24 परगना के देगंगा में कहा कि जब वोट आता है तो बीजेपी नागरिकता पर राजनीति करती है. ममता बनर्जी ने मतुआ समुदाय से कहा कि आप सभी नागरिक हैं. नई नागरिकता एक दिखावा है, समाज को समाज से बांटने का प्रयास है. भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत अब एक ऐसा लोकतंत्र है जो केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संचालित हो रहा है. भाजपा नागरिकता के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है, राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है.

भाजपा वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी

बंगाल में सीएए लागू करने काे लेकर भाजपा राजनीति कर रही है. आपमें से प्रत्येक नागरिक है. नहीं तो किसी के पास राशन कार्ड, पैन कार्ड नहीं होता. ममता बनर्जी का दावा है कि बीजेपी नागरिकता कानून के नाम पर समाज में मतभेद पैदा करने का प्रयास कर रही है. लोकसभा चुनाव सामने हैं और राज्य की राजनीति में मतुआ वोट काफी अहम है. इसलिए आज ममता बनर्जी की टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है. ममता बनर्जी का कहना है कि तृणमूल बंगाल की जनता के साथ है.

Also Read: West Bengal : शुभेंदु अधिकारी ने किया कटाक्ष, राजीव कुमार को ममता बनर्जी ने दिया रिटर्न गिफ्ट
हमे सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पार्टी विचारधाराओं से परे सभी धर्मों के सम्मान के महत्व पर जोर दिया. उत्तर 24 परगना जिले के चकला में बाबा लोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं बनर्जी ने चुनाव के दौरान ‘‘धर्मों का राजनीतिकरण’’ बंद करने का आग्रह किया. किसी का नाम लिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. दुनिया का कोई भी धर्म हमें हिंसा का प्रचार करना नहीं सिखाता. सभी धर्म हमें अधिक दयालु होना तथा प्रेम और भाईचारा फैलाना सिखाते हैं. हम केवल चुनाव आने पर या राजनीति करने के लिए धर्मों का सम्मान करने में विश्वास नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola