Karnataka Election: पहले दिन इन नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया, देखें पूरी सूची
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Apr 2023 10:19 PM
निर्वाचन आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27, कांग्रेस के 26, जनता दल (सेक्युलर) के 12, आम आदमी पार्टी (आप) के 10 जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में मंत्री मुरुगेश निरानी, डॉ के सुधाकर, एस टी सोमशेखर और वी सुनील कुमार ने पहले दिन राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से आज से शुरू हो गई है.
मुरुगेश निरानी बागलकोट के बिलगी से लड़ रहे चुनाव
मुरुगेश निरानी बागलकोट के बिलगी से, सुधाकर चिक्काबल्लापुर से, सुनील कुमार उडुपी के करकला से और सोमशेखर बेंगलुरु के यशवंतपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.
कांग्रेस नेता एस एस मल्लिकार्जुन ने भी आज पर्चा दाखिल किया
दावणगेरे उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे एस एस मल्लिकार्जुन ने भी आज पर्चा दाखिल किया.
बीजेपी के 27 और कांग्रेस के 26 उम्मीदवारों ने पहले दिन भरा पर्जा
निर्वाचन आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27, कांग्रेस के 26, जनता दल (सेक्युलर) के 12, आम आदमी पार्टी (आप) के 10 जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त दलों के 100 और 45 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. निर्वाचन आयोग ने बताया विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दिन कुल 221 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं.
Karnataka | Karnataka minister & BJP leader S T Somashekar Gowda today filed his nomination from Yeshwanthapura Assembly constituency pic.twitter.com/Ooa24QEE7K
— ANI (@ANI) April 13, 2023
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल
निर्वाचन आयोग (ईसी) के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










