ePaper

मकर संक्रांति पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 13 Jan 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, ये है लेटेस्ट अपडेट

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया है कि बारिश से पूर्व झारखंड में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है. अधिकतम तापमान भी थोड़ा गिर सकता है. इससे दिन भर ठंड का एहसास होता रहेगा.

विज्ञापन

रांची: कंपकंपाती ठंड के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें, तो कोहरे के बाद बारिश के आसार हैं. झारखंड में ठंड का कहर जारी है. शनिवार को सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सुबह में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जा रहा है. यह स्थिति 15 जनवरी तक रहेगी. इस दौरान राजधानी रांची समेत अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. 15 जनवरी से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने का अनुमान है. 17 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

17 जनवरी से बारिश के आसार

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि बारिश से पूर्व न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है. अधिकतम तापमान भी थोड़ा गिर सकता है. इससे दिन भर ठंड का एहसास होता रहेगा. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 17 जनवरी को राज्य के पूर्वी (संताल परगना) और मध्य ( राजधानी और आसपास) क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 18 और 19 जनवरी को भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है. बारिश से पूर्व राजधानी रांची में भी कोहरा छा सकता है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान शनिवार को आठ डिग्री सेसि रहा. वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.2 और डालटनगंज का 6.2 डिग्री सेसि रहा. बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.2, चाईबासा का 8.2, देवघर का 8.8, गिरिडीह का 8.5, गढ़वा का 5.4 व गोड्डा का 7.5 डिग्री सेसि रहा.

Also Read: रांची: मकर संक्रांति पर नमो पतंग उत्सव, MP संजय सेठ बोले-राम मंदिर व PM मोदी के चित्र वाले पतंग होंगे आकर्षण

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola