ePaper

रांची: मकर संक्रांति पर नमो पतंग उत्सव, MP संजय सेठ बोले-राम मंदिर व PM मोदी के चित्र वाले पतंग होंगे आकर्षण

Updated at : 13 Jan 2024 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
sanjay seth

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ.

रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ ने बताया कि 16 साल पहले जब पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था, तब बाबा रामदेव द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी. उसके बाद से लगातार सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में यह आयोजन होता आ रहा है.

विज्ञापन

रांची: बीजेपी सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को भव्य नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया गया है. राजधानी रांची के रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान (हेहल) में 11 बजे से नमो पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. पतंग पर राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र आकर्षण का केंद्र होंगे. आपको बता दें कि पिछले 16 वर्षों से पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

16 साल पहले बाबा रामदेव ने की थी शुरुआत

सांसद संजय सेठ ने बताया कि 16 साल पहले जब पतंग उत्सव का आयोजन किया गया था, तब बाबा रामदेव द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी. उसके बाद से लगातार सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में यह आयोजन होता आ रहा है. यह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी में आयोजित किया जाता है, लेकिन खादी मेले के कारण यह आयोजन इस बार रातू रोड स्थित ओटीसी मैदान में किया जा रहा है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

मकर संक्रांति पर बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि मकर संक्रांति पर बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा. इसके साथ ही पतंग पर राम मंदिर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र आकर्षण का केंद्र होंगे. विभिन्न पतंगों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता के बाद चूड़ा-गुड का वितरण किया जाएगा.

Also Read: VIDEO: पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को आएंगे धनबाद, बीजेपी की बैठक में हुई घोषणा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola