ePaper

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 12 Jan 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 17 व 18 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो 16 जनवरी तक झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. मकर संक्रांति पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रह सकता है.

झारखंड में बारिश की है संभावना

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 से 16 जनवरी तक झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध रहने की संभावना है और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 जनवरी को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड: पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को आएंगे धनबाद, बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुई घोषणा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola