Jharkhand News : एक दिन में मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए राज्य की टॉप 5 खबरें एक साथ

Updated at : 14 May 2020 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : एक दिन में मिले 8 नए कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए राज्य की टॉप 5 खबरें एक साथ

Jharkhand News in Hindi : झारखंड राज्य में कल आठ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए, तो दूसरी ओर प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को लाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासियों की वापसी में तेजी लाने का निर्देश दिया. केंद्र सरकार से अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एक पत्र भी भेजने का निर्देश दिया है. वहीं दिल्ली-रांची ट्रेन यात्रियों को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, रांची से दिल्ली के लिए ट्रेन शाम 5.40 बजे रवाना होगी. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड राज्य में कल आठ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए, तो दूसरी ओर प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को लाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवासियों की वापसी में तेजी लाने का निर्देश दिया. केंद्र सरकार से अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एक पत्र भी भेजने का निर्देश दिया है. वहीं दिल्ली-रांची ट्रेन यात्रियों को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, रांची से दिल्ली के लिए ट्रेन शाम 5.40 बजे रवाना होगी. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

झारखंड में बुधवार को 8 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से दो रांची, दो कोडरमा और गिरिडीह जिले में भी चार पॉजिटिव मरीज हैं. रांची के दो मरीजों में मांडर के कंदरी गांव की 25 वर्षीय महिला और हिंदपीढ़ी की एक 30 वर्षीय महिला शामिल हैं. झारखंड के गिरिडीह जिले में भी चार पॉजिटिव केस मिले हैं.

Also Read: झारखंड में मिले आठ नये कोरोना पॉजिटिव

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार अन्य राज्यों में फंसे हर झारखंडी को घर वापस लाने के लिए कृतसंकल्प है. जब तक सभी न लौट जायें, हम चैन से नहीं बैठ सकते.

Also Read: हर झारखंडी के लौटने तक चैन से नहीं बैठ सकता : हेमंत सोरेन

लॉकडाउन के बाद खुलनेवाले राज्य के सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदला हुआ होगा. वहीं, शैक्षणिक सत्र भी छोटा होगा, जो 15 जून 2020 से 31 मार्च 2021 तक चलेगा. शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन के बाद स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसके तहत शुरुआत में सभी बच्चों को एक साथ एक दिन स्कूल नहीं बुलाया जायेगा.

Also Read: लाॅकडाउन के बाद : एक जून से शुरू होंगे स्कूल, एक साथ सभी बच्चे नहीं आयेंगे

विमानों का परिचालन शुरू होने के संकेत मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इसके मद्देनजर बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्राधिकरण की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने की.

Also Read: बिरसा मुंडा एयपोर्ट प्रबंधन ने भी शुरू की तैयारी

लॉकडाउन के दौरान देश के दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने अनूठा प्रयास किया है. गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला ने एनआइसी द्वारा विकसित ‘खैरियत’ पोर्टल लांच किया है. इससे मजदूरों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां साझा की जायेंगी. साथ ही उनके कौशल के अनुसार रोजगार की व्यवस्था की जायेगी.

Also Read: अनोखी पहल : खैरियत पोर्टल से प्रवासी श्रमिकों का ख्याल

दिल्ली-रांची ट्रेन यात्रियों को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. वहीं, रांची से दिल्ली के लिए ट्रेन शाम 5.40 बजे रवाना होगी.

Also Read: रांची से दिल्ली के लिए आज चलेगी ट्रेन, तैयारी पूरी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola