झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, गिरिडीह के दर्जनों नेता झामुमो में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन दी ऐसी प्रतिक्रिया

Updated at : 19 Nov 2021 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, गिरिडीह के दर्जनों नेता झामुमो में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन दी ऐसी प्रतिक्रिया

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दर्जनों कार्यकार्ता कल झामुमो में शामिल हो गए. इसमें नगर निगम के भाजपा समर्थित वार्ड सदस्य समेत कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा. इस पर सीएम हेमंत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के लोग भी सरकार की नातियों पर भरोसा करने लगे हैं

विज्ञापन

Jharkhand News, Giridih News गिरिडीह : रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री-सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम के भाजपा समर्थित वार्ड सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित 13 लोगों ने झामुमो दामन थाम लिया है.

इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार एवं झामुमो के गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. सदस्यता दिलाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है एवं भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं.

आप सभी ने जिस हर्षोल्लास एवं ऊर्जा के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है, उसी ऊर्जा के साथ आप क्षेत्र में जायें और जनता की सेवा करें. सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर एक सुयोग्य, जरूरतमंद लाभुक को मिले, इसके लिए मेहनत करें. सदस्यता ग्रहण करने वालों में वार्ड पार्षद पूनम देवी, माया देवी, अशोक राम, अजय राम, सोमार मरांडी, नीलम झा, सुमित कुमार, राजू यादव, सुदामा देवी के अलावा भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य अजय कांत झा, अनील गुप्ता,निरंजन प्रसाद राय व पवन कुमार रवानी शामिल हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola