Jharkhand News : कोडरमा के ढाब क्षेत्र में 200 पीस डेटोनेटर व 90 पावर जेल विस्फोटक बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 05 Sep 2021 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : कोडरमा के ढाब क्षेत्र में 200 पीस डेटोनेटर व 90 पावर जेल विस्फोटक बरामद, पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा के मसनोडीह मेन पहाड़ी जंगल के पास बंद पड़े एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. कोडरमा जिला की पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 00 पीस डेटोनेटर व 90 पीस आइडियल पावर जेल विस्फोटक बरामद हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News (डोमचांच, कोडरमा) : झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत ढाब थाना क्षेत्र के मसनोडीह मेन पहाड़ी जंगल से पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग के लिए रखे विस्फोटक को बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

बताया जाता है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डोमचांच व ढाब थाना पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने मेन पहाड़ी में छापामारी की. छापामारी दल में डोमचांच थाना प्रभारी श्यामलाल यादव, ढाब थाना प्रभारी आनंद मोहन व वन विभाग के पदाधिकारी शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Naxal News : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी व 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सहित 3 नक्सली गिरफ्तार

संयुक्त छापेमारी में मेन पहाड़ी जंगल के पास एक खदान के नजदीक बंद पड़े घर से 200 पीस डेटोनेटर व 90 पीस आइडियल पावर जेल विस्फोटक बरामद हुआ. इस संबंध में ढाब थाना पुलिस ने कांड संख्या 8/21 दर्ज किया है. दर्ज मामले में प्रदीप मेहता पिता जमुना मेहता को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि बरामद विस्फोटक को कहां से लाया गया था.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola