Giridih News: बगोदर के घाघरा में राढ़ महोत्सव, नटुआ और झूमर नृत्य ने लगाया चार-चांद

Updated at : 12 Mar 2023 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बगोदर के घाघरा में राढ़ महोत्सव, नटुआ और झूमर नृत्य ने लगाया चार-चांद

बगोदर जैसे कस्बे में झारखंड की संस्कृति पर आधारित नृत्य की एक मंच पर प्रस्तुति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया. राढ़ महोत्सव में धनबाद के बलियापुर से गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के स्थानीय कलाकारों ने चार चांद लगा दिया.

विज्ञापन
undefined

बगोदर, कुमार गौरव. झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर के इतिहास में पहली बार झारखंड की संस्कृति से जुड़ी नृत्य पर आधारित राढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया. घाघरा के स्कूल मैदान परिसर में अखड़ा पूजा के साथ इस महोत्सव की शुरुआत हुई. अखड़ा जगाने के लिए चोला राम तुरी के नेतृत्व में नटुआ नृत्य पेश किया गया. इस दौरान छऊ नृत्य भी पेश किया गया.

undefined

बगोदर जैसे कस्बे में झारखंड की संस्कृति पर आधारित नृत्य की एक मंच पर प्रस्तुति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया. राढ़ महोत्सव में धनबाद के बलियापुर से गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के स्थानीय कलाकारों ने चार चांद लगा दिया. महोत्सव में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित बिनोद कुमार महतो ‘रसलीन’ की टीम ‘जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर कसमार’ ने झूमर व घोड़ा नाच की प्रस्तुति दी.

undefined

इतना ही नहीं, आईपीएल फेम प्रभात कुमार महतो, चोगा, ईचागढ़ की टीम ने पाईका नृत्य, अंतराष्ट्रीय नटुआ टीम हरि राम कालिंदी नटुआ ग्रुप, पुरुलिया ने मानभूम शैली नटुआ की प्रस्तुति दी. झारखंड झूमर जगत के जाने-माने कलाकार मिसिर पुनरिआर की टीम ‘दोहाय षष्टी गहदम अखड़ा’ के द्वारा पांता एवं झूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी.

undefined

उस्ताद कार्तिक कर्मकार की अंतराष्ट्रीय छऊ टीम ‘रॉयल छऊ एकेडमी पुरुलिया’ ने छऊ नृत्य पेश किया. ढोलक वादन में नेशनल चैंपियन हेमली कुमारी एंड टीम ने ढोलक बजाकर लोगों का दिल जीता. वहीं. स्थानीय झूमर, नटुआ व पैका की माहिर टीमों ने अपनी कला और हुनर से द राढ़ महोत्सव की रात को रंगीन बना दिया.

undefined

झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की सभ्यता और संस्कृति को बचाये रखने के लिए घाघरा गांव में इस महोत्सव का आयोजन किया गया. इसे देखने के लिए बगोदर प्रखंड के अलावा गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद समेत अन्य जिलों से लोग आये थे. आधा दर्जन से अधिक टीमों ने राढ़ महोत्सव में प्रस्तुति दी.

undefined

राढ़ महोत्सव में आये पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद के उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव समेत अन्य गण्यमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा है कि हमारी झारखंड की संस्कृति विलुप्त हो रही है. गांव में ऐसे आयोजन से लोग प्रेरित होंगे. कहा कि ‘राढ़’ झारखंड की संस्कृति का एक हिस्सा है. नटुआ और झूमर नृत्य हमें झारखंडी होने का अहसास कराती है.

undefined

उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गयी. हमने अलग राज्य हासिल भी कर लिया. अब हमें झारखंड की संस्कृति को बचाये रखने के लिए भी पहल करनी होगी. इसके लिए गांव-गांव जाना होगा, अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को बताना होगा. हमें अपनी संस्कृति पर गौरव करने की आदत डालनी होगी, तभी हम अपनी संस्कृति को बचाकर रख सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola