ePaper

जमुई ऑनर किलिंग : बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Updated at : 23 Aug 2022 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई ऑनर किलिंग : बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता, रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी हत्या

जमुई में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर दी है. पीटा ने मर्डर में रिश्तेदारों की ली थी मदद. 10 दिन बाद उड़वा पहाड़ी से बरामद किया गया शव. पुलिस ने हत्यारे फूफा को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और उसके रिश्तेदारों ने पहले दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया फिर ताड़ के पत्तों से गला रेत दिया. इसके बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया. 10 दिन बाद जिले के चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के उड़वा पहाड़ी से नाबालिग का शव बरामद किया गया है.

ऑनर किलिंग का मामला

मंगलवार को पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर लिया है तथा उसकी हत्या के कारणों का पता लगा लिया है. जांच में यह सामने आया कि लड़की की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है. जहां उसके प्रेम प्रसंग से नाराज पिता, फूफा तथा अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य ना मिले इसे लेकर उसने उसके शव को उड़वा पहाड़ी पर ले जाकर जंगलों में फेंक दिया.

फूफा को किया गया गिरफ्तार 

मामले में पुलिस ने आरोपित फूफा को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के सरारी ओपी क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सुरेश केवट की बेटी के रूप में किया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने इस बाबत बताया कि बीते 21 अगस्त को चंद्रदीप थाना अंतर्गत मानपुर बांध उड़वा पहाड़ के समीप झाड़ी में एक अज्ञात लड़की का शव बरामद किया गया था. जिसका स्थानीय चौकीदार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था.

एसआईटी कर रही मामले की जांच 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन कर इस मामले की जांच की गई. जिसके बाद इस कांड का उद्भेदन किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में 3 लोगों की संलिप्तता पाई गई है. जिसमें से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बालाडीह निवासी नीरू केवट के रूप में किया गया है, जो मृतक लड़की का फूफा भी है.

Also Read: मंत्री लेसी सिंह ने कहा, सीएम या पीएम पद किसी वैकेंसी की मोहताज नहीं इसे जनता तय करती है
अभियुक्त ने स्वीकारा अपराध 

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने बयान में अपराध स्वीकार किया तथा अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में यह सामने आया है कि उक्त लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. इस बात से परिवार जन काफी नाराज थे. कुछ दिन पहले वह युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी. जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में लगे हुए थे. काफी पता करने तथा लड़की को झांसा देने के बाद वह घर लौट आई थी. इसी बीच उसके पिता सुरेश केवट, फूफा नीरू केवट तथा एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को लाकर फेंक दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जमुई से गुलशन कश्यप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola