Indian Railways: चलती हुई ट्रेन में चेन पुलिंग के क्या है नियम, यहां जानिए पूरी डिटेल

Published by : Shweta Pandey Updated At : 28 Sep 2023 5:16 PM

विज्ञापन

Chain Pulling In Train: हम आपको बताएंगे ट्रेन में चेन पुलिंग के नियम क्या है. चलती ट्रेन में चेन पुलिंग कब की जाती है. ट्रेन में चेन पुलिंग करने पर कितने साल की सजा होती है. चलिए जानते हैं ट्रेन में चेन पुलिंग के नियम के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Chain Pulling In Train: अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो ध्यान दिया होगा कि ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने के लिए चेन खींचा जाता है. चलिए जानते हैं ट्रेन में चेन पुलिंग के नियम क्या है.

undefined

ट्रेन चेन पुलिंग का नियम क्या है

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और बोगी में आग लग जाती है तो ऐसी स्थिति में ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच सकते हैं.

undefined

ट्रेन से अगर कोई गिर जाता है तो ऐसी परिस्थिति में ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच सकते हैं. इसके अलावा अगर ट्रेन में सफर के दौरान किसी वृद्ध या दिव्यांग व्यक्ति के साथ कोई परेशानी हो रही है तो भी चेन खींचा जा सकता है.

undefined

ट्रेन में यात्रा के समय अगर किसी यात्री को चिकिस्ता से जुड़ी कोई समस्या हो जाती है तो चेन खींचा जा सकता है. यदि ट्रेन में स्नैचिंग या डकैती हो रही है, तो इस स्थिति में आप चेन खींचकर ट्रेन रोक सकते हैं.

undefined

ट्रेन की चेन खींचने पर सजा

यदि कोई बेवजह ट्रेन की चेन खींचता है तो भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 141 के आधार पर अवैध माना गया है.

Also Read: PHOTOS: बेहद खूबसूरत है Canada, घूमने जाएं तो एक बार जरूर करें कनाडा के इन जगहों को एक्सप्लोर
undefined

रेलवे अधिनियम के अनुसार अगर कोई यात्री बिना किसी कारण ट्रेन की चेन खींचता है तो उसे दोषी माना जाएगा. ऐसी स्थिति में उसे एक साल की जेल की सजा हो सकती है.

undefined

गौरतलब है कि ट्रेन की चेन खींचने वाले व्यक्ति को 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. फिलहाल बताते चलें कि चलती ट्रेन में चेन पुलिंग की अनुमति तभी दी जाती है जब कोई साथी, बच्चा, बुजुर्ग या विकलांग व्यक्ति छूट जाए.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola