भारतीय रेल 21 मार्च से 14 अप्रैल तक के सभी टिकटों का पूरा पैसा लौटायेगी

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा अवधि के सभी टिकटों का पूर्ण रिफंड देने का निर्णय किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 14 अप्रैल तक की यात्रा अवधि के सभी टिकटों का पूर्ण रिफंड देने का निर्णय किया है. रिफंड देने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी :

ई-टिकट रिफंड

27-03-2020 से पहले रद्द किए गए टिकट का बैलेंस रिफंड राशि उस यात्री के उस खाते में जमा कर दी जाएगी. जिस खाते से टिकट बुक किया गया था. IRCTC बैलेंस रिफंड राशि प्रदान करने के लिए एक व्‍यावहारिक चार्ट तैयार करेगा. 27-03-2020 के बाद रद्द किए गए टिकट, ऐसे रद्द किए गए सभी टिकटों की पूर्ण वापसी देय होगी जिसके लिए पहले ही प्रावधान किए जा चुके हैं.

काउंटर पर बुक किये गये पीआरएस टिकट:

27 मार्च से पहले रद्द किये गये टिकट: टीडीआर (टिकट जमा रसीद) यात्री द्वारा भरा जायेगा, जिसमें यात्रा विवरण होगा. रिफंड की बैलेंस राशि प्राप्‍त करने के लिए भरा हुआ फॉर्म किसी भी जोनल रेलवे मुख्‍यालय के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (सीसीएम) (दावा) या मुख्य दावा अधिकारी (सीसीओ) के पास 21 जून तक जमा कराना होगा. रेलवे व्‍यावहारिक उपयोग में लाये जाने वाला पर्चा प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से यात्री टिकटों को रद्द करने के दौरान कटौती की गयी राशि को वापस लेने का लाभ उठा सकता है.

27 मार्च के बाद रद्द किये गये टिकट: इस तरह के रद्द किये गये सभी टिकटों के संबंध में पूर्ण वापसी देय होगी.

27 मार्च से पहले रद्द किये गये टिकट: बैलेंस रिफंड राशि उस यात्री के उस खाते में जमा कर दी जायेगी, जिस खाते से टिकट बुक किया गया था. आईआरसीटीसी बैलेंस रिफंड राशि प्रदान करने के लिए एक व्‍यावहारिक चार्ट तैयार करेगा.

27 मार्च के बाद रद्द किय गये टिकट: ऐसे रद्द किये गये सभी टिकटों की पूर्ण वापसी देय होगी, जिसके लिए पहले ही प्रावधान किये जा चुके हैं.

रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्होंने 14 अप्रैल तक सफर के लिए टिकट बुक कराया था और रेल सेवा बंद होने से उन्हें ऐसा लगा कि पैसे डूब गए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola