ePaper

गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आगमन से पहले तृणमूल ने जगह-जगह लगाए पोस्टर-बैनर, लिखा-'मोटाभाई वोटनाई'

Updated at : 29 Nov 2023 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आगमन से पहले तृणमूल ने जगह-जगह लगाए पोस्टर-बैनर, लिखा-'मोटाभाई वोटनाई'

भाजपा ने 2019 के संसदीय चुनावों में पश्चिम बंगाल में 42 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 सीटें हासिल कीं. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शाह की रैली को तवज्जों न देते हुए कहा कि इससे भाजपा को सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के धर्मतला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की बैठक से पहले राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल ने बुधवार को सुबह से ही शहर भर में पोस्टर और बैनर लगाए. उनके सोशल मीडिया और आईटी सेल द्वारा शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए पोस्टर और बैनर में लिखा है, ‘मोटा भाई, वोट नई’. हालांकि, तृणमूल की ओर से बताया गया है कि इस संबोधन का केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति से कोई लेना-देना नहीं है.


बीजेपी के पास नहीं है  ‘वोट’

बुधवार को बीजेपी धर्मतल्ला में विक्टोरिया हाउस के सामने केंद्रीय योजना के तहत ‘वंचितों’ के साथ बैठक कर रही है. लेकिन तृणमूल का दावा है कि केंद्रीय गृह मंत्री का ‘असली’ इरादा लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आकर चुनाव प्रचार करना है. लेकिन तृणमूल समर्थकों को लगता है कि बीजेपी के पास वो ‘वोट’ नहीं है जिसके लिए शाह बंगाल आ रहे हैं. तृणमूल के आईटी सेल के एक नेता के मुताबिक, ‘मोटा भाई’ अमित शाह बंगाल में वोट के लिए प्रचार कर लोगों का भरोसा हासिल करने की कोशिश करने आ रहे हैं. उन्होंने बंगाल में फिर से यात्रा सेवा शुरू कर दी है. लेकिन उनके आने का कारण यह है कि वे वोट अब उनकी पार्टी के लिए नहीं हैं .उन्होंने कहा, ”यह संदेश देने के लिए शहर भर में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं.

Also Read: WB News : शुभेंदु अधिकारी ने किया कटाक्ष, बंगाल से भ्रष्टाचारी तृणमूल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा
पूरे शहर में लगाए  गये पोस्टर

तृणमूल कांग्रेस ने शाह के दौरे का उपहास करते हुए पूरे शहर में पोस्टर लगाए हैं. इसके अलावा पार्टी के युवा प्रकोष्ठ ने 51,000 पत्र भेजने की योजना बनाई है, जिसमें नौकरियों की मांग की जाएगी और राज्य के लिए केंद्र द्वारा कथित तौर पर धन रोके जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. ये पत्र नयी दिल्ली में शाह के आवासीय पते पर भेजे जाएंगे.

Also Read: WB News : शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हेयर स्ट्रीट पुलिस थाने को भेजा ईमेल
कोलकाता के कई जगहों पर लगे पोस्टर

शोभाबाजार, श्यामबाजार, सियालदह, नागेरबाजार, फूलबागान, कांकुरगाछी मोड़, राजारहाट, बिधाननगर स्टेशन, उल्टाडांगा, साल्ट लेक, विकास भवन, करुणामयी, हाथीबगान, श्यामबाजार, गिरीश पार्क, विवेकानंद मोड़ सहित उत्तर, मध्य और पूर्वी कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर लगाये गये है.

Also Read: West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा खत्म करना चाहती है आरक्षण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola