ePaper

प्रभात खबर के ‘स्वस्थ बेटियां, खुशहाल परिवार’ कार्यक्रम में डॉक्टर ने कहा- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, बैलेंस डायट लें, मेडिटेशन करें

Updated at : 15 Feb 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Daughters, Happy Families Prabhat Khabar Health Awareness Program

प्रभात खबर के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान ‘स्वस्थ बेटियां, खुशहाल परिवार’ में शामिल युवतियां. फोटो : प्रतीक

Healthy Daughters Happy Families: प्रभात खबर के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ‘स्वस्थ बेटियां, खुशहाल’ परिवार में विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. संतुलित आहार लें और मेडिटेशन जरूर करें.

विज्ञापन

Healthy Daughters, Happy Families Prabhat Khabar Health Awareness Program: धनबाद के आरएस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर में प्रभात खबर की ओर से हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम ‘स्वस्थ बेटियांस खुशहाल परिवार’ का आयोजन किया गया. इसमें शहर की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री सिंह ने छात्राओं के विभिन्न सवालों के जवाब दिये. उन्होंने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स दिये और उनकी काउंसेलिंग की. उन्होंने अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा. सैकड़ों छात्राओं ने कार्यक्रम का लाभ उठाया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिंह, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सह कॉमर्स डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार सौरभ, हिंदी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर तरुण कांति खलको, एसोसिएट शबनम परवीन और अन्य उपस्थित थे.

वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव

डॉ गायत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे ज्यादा मौत ब्रेस्ट कैंसर से हो रही है. वहीं सर्वाइकल कैंसर का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है. इससे बचने के लिए जागरूकता जरूरी है. ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए सेल्फ एक्जामिनेशन जरूरी है. सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है. नौ से 45 साल की उम्र तक पांच टीके लगाये जाते हैं. 30 साल के बाद महिलाएं साल में एक बार स्क्रनिंग करायें.

स्वच्छता का रखें ख्याल

डॉ गायत्री ने कहा कि युवतियां पीरियड्स के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें. ल्यूकोरिया की परेशानी हो, तो तत्काल अपने परिजन को बतायें. शरीर में खून की कमी के कारण चक्कर, उल्टी, कमजोरी या मन अशांत रहता है. नकारात्मक विचारों से बचें.

डॉ गायत्री. फोटो : प्रतीक

पीसीओडी के तहत होता है हार्मोनल बदलाव

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवावस्था में पीसीओडी की समस्या बढ़ती जा रही है. पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसआर्डर. इस डिसआर्डर के तहत हार्मोनल बदलाव आते हैं. इसके कारण मोटापा, इरेंगुलर पीरियड्स, चेहरे पर हेयर ग्रो होना, सिरदर्द, नींद न आना, ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है. पीसीओडी से बचने के लिए सबसे पहले लाइफ स्टाइल में बदलाव लायें. पौष्टिक आहर लें, मेडिटेशन व योगा नियमित रूप से करें, तनाव व नकारात्मक विचार न पालें. 19 से 22 साल तक की युवतियों में पीसीओडी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. साथ ही मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. मोबाइल ब्रेन के नर्व को डैमेज करता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरी सब्जियां खायें, फास्ट फूड से करें परहेज

डॉ गायत्री ने युवतियों को हरी सब्जियां खाने, प्रतिदिन दूध पीने, आयरन, विटामिन, कैल्सियम लेने की सलाह दी. फास्ट फूड, जंक फूड व मैदे से बननेवाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा. कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस पीने से मना किया.

प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने प्रभात खबर के अभियान की सराहना की

डॉ प्रवीण कुमार सिंह. फोटो : प्रतीक

कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने प्रभात खबर द्वारा बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर चलाये जा रहे अभियान की सराहना की. उन्होंने कहा कि युवावस्था में युवतियों को कई समस्याएं होती हैं. चिकित्सक ने उपयोगी जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया. चिकित्सक व प्रभात खबर का बहुत-बहुत आभार.

आज की युवतियां हैं जागरूक – प्रो रत्ना कुमार

रत्ना कुमार. फोटो : प्रतीक

कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर रत्ना कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश की युवतियां जागरूक है. अपनी समस्या शेयर करती हैं. चिकित्सक ने न सिर्फ युवावस्था में होनेवाली परेशानी को बताया बल्कि उसके निराकरण की अच्छी जानकारी दी. प्रभात खबर की मुहिम सार्थक है. धन्यवाद प्रभात खबर.

प्रभात खबर की जितनी तारीफ की जाये, कम है – तरुण कांति खलको

तरुण कांति खलको. फोटो : प्रतीक

एसोसिएट प्रोफेसर तरुण कांति खलको ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की जितनी तारीफ की जाये, कम है. छात्राओं को होनेवाली बीमारियां व उससे संबंधित समस्याओं की जानकारी व समाधान सराहनीय रहीं. स्वास्थ्य को लेकर छात्राओं में भी जागरूकता दिखी.

अखबार पढ़ने से बनते हैं शब्द बैंक

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को अखबार पढ़ने की सार्थकता बतायी गयी. उन्हें बताया गया कि प्रभात खबर में पूरा एक पेज कैंपस सोसायटी के नाम से आता है. इसमें स्कूल कॉलेज, प्रतियोगिता में सफल स्टूडेंट्स से संबंधित खबरें होती हैं. स्टूडेंट्स की जरूरतों व उनकी रुचि का खास ध्यान इस पेज में होता है. छात्राओं ने अखबार को लेकर अपनी बातें साझा की. बताया कि स्थानीय खबरों के साथ देश-विदेश की खबरों से अखबार हमें अवगत कराता है. स्टूडेंट्स को कंपिटीशन की तैयारी में मदद मिलती है. इसका संपादकीय पृष्ट पढ़ने से नये शब्दों की जानकारी होती है, शब्द बैंक बनते हैं.

इसे भी पढ़ें

अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में तेलंगाना ओवरऑल चैंपियन, झारखंड पुलिस को मिले 5 मेडल

झारखंड से महाकुंभ जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 घायल, अयोध्या से देवरी की महिला लापता

हवा में कूदने के शौकीन रहें तैयार, जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का रोमांच 16 फरवरी से

दुमका कोर्ट में पेशी के बाद बोलीं दीपिका, केंद्र पर बकाया हो जायेगा 2.36 लाख करोड़

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola