गिरिडीह : पुल से नीचे गिरी युवती, स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल

Updated at : 06 Dec 2023 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : पुल से नीचे गिरी युवती, स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल

बरगंडा - पावर हाउस स्थित उसरी नदी पर बने पुराना पुल से मंगलवार की शाम एक युवती गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

बरगंडा – पावर हाउस स्थित उसरी नदी पर बने पुराना पुल से मंगलवार की शाम एक युवती गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय युवकों ने आनन – फानन में युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. युवती की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर की साबो कुमारी (30) के रूप में की गयी है. घटना के बाद युवती की मां सदर अस्पताल पहुंची. घटना के बाबत बताया जाता है कि साबो कुमारी की शादी हो चुकी है, लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया है. वह अकेले काम करके परिवार का भरण – पोषण करती है. हर दिन की तरह मंगलवार को भी साबो पुराना पुल के पास बने मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आयी थी. मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद वह पुराना पुल से ही गुजर रही थी. इसी दौरान उसका पैस फिसल गया और वह गिर गयी. निर्माणाधीन पुल के पास मौजूद गार्ड की नजर उस पर पड़ी और उसने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी और स्थानीय युवकों को दी. जिसके बाद स्थानीय युवकों ने युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है.

Also Read: गिरिडीह : पोस्को एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola