WB News : दीघा घूमने आयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Published by : Shinki Singh Updated At : 06 Feb 2024 1:18 PM
दीघा जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटना पहली बार देखी गयी है. विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस लोगों को सुरक्षा देने में विफल है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
पश्चिम बंगाल के दीघा में होटल दिखाने के नाम पर एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. दो आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. उनकी तलाशी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवारुल साहा और नजरुल साहा के तौर पर हुई है. वे दीघा के रतनपुर गांव के रहने वाले बताये गये हैं. आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल की रहने वाली युवती अपने एक दोस्त के साथ दीघा घूमने पहुंची थी.
वहां दिन भर घूमने के बाद उनलोगों ने रात 10 बजे के करीब दीघा में ही ठहरने का मन बनाया. दोनों न्यू दीघा में होटल की खोज करने लगे. इसी दौरान तीन युवकों ने होटल दिखाने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठा लिया. उन्हें ओडिशा की ओर दीघाश्री को पार कर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया. आरोप है कि वहीं पर आरोपियों ने युवक को एक पेड़ से बांध दिया और फिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट भी की. घटना के बाद युवती बेहोश हो गयी और आरोपी फरार हो गये. बाद में रात में ही पीड़ित युवक ने पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और सारी बातें पुलिस को बतायीं.
Also Read: West Bengal : कोलकाता से दीघा के रास्ते में कांथी बाइपास पर बस और कार की टक्कर में तीन की मौत
थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीघा के पास ही रतनपुर से दो आरोपियों को दबोच लिया. कांथी अदालत के सरकारी वकील इकबाल हुसैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 379 व 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है. युवती का गोपनीय बयान भी दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि दीघा जैसे पर्यटन स्थल पर इस तरह की घटना पहली बार देखी गयी है. विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस लोगों को सुरक्षा देने में विफल है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










