दीघा से कोलकाता जा रही बस खाल में गिरी, 12 घायल
Published by : Shinki Singh Updated At : 22 Sep 2023 6:47 PM
पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने लोगों को खाल से लोगों को बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी गयी है. इधर, क्रेन के जरिये खाल में गिरी बस को बाहर निकाला गया.
पश्चिम बंगाल के दीघा से कोलकाता जाने के दौरान टायर पंचर होने के कारण यात्रियों से भरी एक निजी एसी बस सड़क किनारे स्थित खाल में गिर गयी. घटना गत गुरुवार की रात पूर्व मेदिनीपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के दीघा-कांथी राष्ट्रीय मार्ग पर हुई. हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही दमकल विभाग के कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने लोगों को खाल से लोगों को बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से दो की हालत गंभीर बतायी गयी है. इधर, क्रेन के जरिये खाल में गिरी बस को बाहर निकाला गया. घटना के बाद दीघा-कांथी राष्ट्रीय मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










