पूर्णिया में राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Oct 2020 12:58 PM
पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के शंखनाद होते ही हत्याओं का भी दौर शुरू हो गया है. पूर्णिया में रविवार सुबह राजद (RJD) के पूर्व प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रहे शक्ति मल्लिक की हत्या अपराधियों ने घर में घुसकर कर दी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों के तालाश में जुट चुकी है.

घटना जिले के खजांची हाट थाना की है.जब सुबह 6 बजे के करीब तीन नकाबपोश अपराधी मुंह में गमछा बांधे शक्ति मल्लिक के घर घुस आए और उनके सिर व छाती को गोलियों से छलनी कर दिया. परिजनों के द्वारा उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति मल्लिक के परिजनों ने बताया कि वो रानीगंज से विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहता था. उन्हें राजद से बाहर निकाल दिया गया था.
बिहार: पूर्णिया में आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्णिया के DSP ने बताया, "तीन नक़ाबपोश व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।" pic.twitter.com/o7MQeHrvbr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2020
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीपीओ ने खुद परिजनों का बयान दर्ज किया.पूर्णिया के DSP ने बताया कि तीन नक़ाबपोश व्यक्तियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
Posted By: Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए