Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा मतलब कोलकाता, इन जगहों पर बने हैं शानदार पंडाल, जरूर घूमें

Updated at : 01 Oct 2022 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा मतलब कोलकाता, इन जगहों पर बने हैं शानदार पंडाल, जरूर घूमें

Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा घूम रहे हैं या घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि आपको किन जगहों पर जरूर जाना चाहिए. किन चीजों का लुत्फ आप दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में उठा सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता सहित पूरे भारतवर्ष में नवरात्रि या दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. दुर्गा पूजा कोलकाता में कुछ अलग ही अंदाज से मनाया जाता है. देश के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं. पंडालों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करते हैं. विदेशों से भी लोग आते हैं. वर्ष 2021 में यूनेस्को (UNESCO) ने कोलकाता की दुर्गा पूजा को मानवता की सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया.

देखने लायक है दुर्गा पूजा

दो साल के कोरोना संकट के बाद इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने लायक है. अगर आप दुर्गा पूजा घूम रहे हैं या घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि आपको किन जगहों पर जरूर जाना चाहिए. किन चीजों का लुत्फ आप दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में उठा सकते हैं. आइए, हम आपको कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों के साथ-साथ उसकी खूबियों के बारे में भी बताते हैं. यह भी बताते हैं कि अगर थक गये, तो थकान कैसे मिटायें.

Also Read: Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा पंडाल में ममता बनर्जी बजाने लगीं ‘ढाक’, कोलकाता के मेयर ने किया ये काम
दुर्गा पूजा में कोलकाता में क्या खायें

दुर्गा पूजा घूमते-घूमते थक जायें, तो आप थोड़ी देर आराम कर लें. पूजा पंडाल के आसपास ही आपको तरह-तरह के व्यजंन मिल जायेंगे. स्थानीय मिठाइयों के साथ-साथ आप मिष्टी दोई (मीठी दही), संदेश, कोलकाता का प्रसिद्ध पुचका (गोलगप्पा, पानी पूड़ी या बताशा पुड़ी), रूटी आलूर दोम (रोटी आलू दम) समेत कई लजीज व्यंजन आपको तृप्त कर देंगे.

पूजा के पहले ही खुले अनगिनत रेस्टोरेंट्स

इस बार पूजा के पहले ही पर्यटकों के लिए पूरे महानगर में अनगिनत रेस्टोरेंट खुल गये. यदि कोलकाता महानगर में हाथी बागान, शोभा बाजार, श्याम बाजार, काशीपुर, बेलगछिया, मानिकतल्ला में घूमते-घूमते पहुंच गये हैं, तो आपको इन इलाकों में ढेर सारे रेस्टोरेंट्स मिल जायेंगे. ये रेस्टोरेंट्स दुर्गा पूजा के लिए स्पेशल डील लेकर आये हैं. स्पेशल डिश भी लाये हैं.

Also Read: Durga Puja 2022 : कोलकाता के पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु
लजीज व्यंजनों की शृंखला

इन रेस्टोरेंट्स में रसीले कबाब और करी नान और फिरनी समेत व्यंजनों की विस्तृत शृंखला है. इसमें करी चिकन, जहांगीरी मटन, रारा मसाला, कोलकाता बिरयानी चिकन हांडी, लजीज मटन कोरमा और कई अन्य व्यंजन शामिल हैं. इन इलाकों में रेस्टोरेंट देर रात तक अपनी सेवा देंगे.

कोलकाता का अनोखा सिंदूर खेला

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है. मां दुर्गा के विसर्जन वाले दिन बंगाली महिलाएं सिंदूर खेलती हैं. यह एक अनोखा अनुभव होता है. दुर्गा पूजा पंडाल में ही औरतें सिंदूर खेलती हैं. एक-दूसरे के गाल पर लाल सिंदूर लगाती हैं. महिलाएं नाचती-गाती हैं और मां को विदा करती हैं. मां दुर्गा से मनुहार भी करती हैं कि मां अगले बरस फिर आना. वे कहती हैं- आसछे बोछोर, आबार होबे…

राजबाड़ी की परंपरागत पूजा

कोलकाता सहित पूरे बंगाल में राजबाड़ियों में सदियों से दुर्गा पूजा होती आ रही है. जमींदार तो नहीं रहे, पर उनकी राजबाड़ी (जिस भवन में राजे-रजवाड़े रहते थे, उसे बंगाल में राजबाड़ी कहते हैं) में आज भी पूजा का आयोजन किया जाता है. इसमें शोभा बाजार राजबाड़ी सबसे प्रसिद्ध है. राजबाड़ी में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य दुर्गा पूजा परंपरागत रीति-रिवाज के साथ करते हैं.

कोलकाता के मुख्य पूजा पंडाल

चलता बागान, स्वभूमि दुर्गोत्सव कमेटी, मोहम्मद अली पार्क, कुम्हारटोली पार्क, पांच पल्ली, 21 पल्ली, संतोष मित्रा स्क्वायर, एकडालिया, बाबू बागान क्लब सार्वजनिक दुर्गा पूजा, दम दम पार्क, तरुण संघ, बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन पूजा पंडाल, बादामतला संघ, नाकतला उदयन संघ, एकडलिया एवरग्रीन क्लब, मुदियाली क्लब में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. ये समितियां बड़े-बड़े पंडाल बनाती हैं और बेहद आकर्षक विद्युत सज्जा भी करती हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola