झारखंड में सुखाड़ की आशंका के बीच लगातार बारिश से बहरागोड़ा में 68 फीसदी धनरोपनी, खेतों में हरियाली

Updated at : 25 Aug 2022 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में सुखाड़ की आशंका के बीच लगातार बारिश से बहरागोड़ा में 68 फीसदी धनरोपनी, खेतों में हरियाली

Jharkhand News : झारखंड में सुखाड़ की आशंका के बीच लगातार बारिश से स्थितियां कुछ बदली हैं. कई जगह किसान खेती-बाड़ी में जुट गए हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में किसानों ने अब तक 68% धनरोपनी कर ली है. खेतों में हरियाली दिख रही है. बीएओ ने कहा कि यह बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद है.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड में सुखाड़ की आशंका के बीच लगातार बारिश से स्थितियां कुछ बदली हैं. कई जगह किसान खेती-बाड़ी में जुट गए हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में किसानों ने अब तक 68% धनरोपनी कर ली है. खेतों में हरियाली दिख रही है. बीएओ एस मजूमदार ने कहा कि यह बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद है. इससे किसानों को फायदा होगा. वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में काफी अच्छी बारिश हुई है.

धान की खेती के लिए बारिश फायदेमंद

झारखंड में सुखाड़ की आशंका के बीच लगातार बारिश से किसानों को सुकून मिला है. देर से ही सही, लेकिन अच्छी बारिश से उम्मीद जगी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. सुबह 11:00 बजते ही आसमान में पूरी तरह से बादल छा गये थे. इसके बाद दिनभर बारिश हुई. लोग अपने घरों में दुबके रहे. कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई, लेकिन इस बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा हो रहा है. बहरागोड़ा प्रखंड में अब तक 68 प्रतिशत धानरोपनी हुई है. बारिश के साथ किसान अपने खेती कार्य में जुटे हैं.

Also Read: Office Of Profit Case क्या है, जिस पर ECI ने हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

अच्छी बारिश से किसानों को राहत

बीएओ एस मजूमदार ने कहा कि यह बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद है. इससे किसानों को फायदा होगा. वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में काफी अच्छी बारिश हुई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में 335 एमएम व अगस्त में अबतक 350 एमएम बारिश हुई है. इस बारिश से सब्जी की फसलों को क्षति होगी. हाल में नदी में उफान आने से पौधे सड़ने के कगार पर आ गये थे.

Also Read: झारखंड में Chandil Dam के विस्थापितों का छीना आशियाना, 5 दिनों से जलमग्न हैं कई गांव, लोगों में आक्रोश

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola